खत्म हुआ इंतजार! इस दिन रिलीज होगा रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने किया बड़ा ऐलान
इस दिन रिलीज होगा फिल्म रामायण का ट्रेलर
Ramayana Trailer Release Date: रणबीर कपूर की मोस्ट एंटीसिपेटेड पौराणिक फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ इसी साल सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. इस बड़ी रिलीज से पहले मेकर्स जल्द ही इसका आधिकारिक ट्रेलर जारी करने वाले हैं, जिसकी रिलीज डेट भी सामने आ चुकी है. इससे पहले साल की शुरुआत में फिल्म का एक छोटा टीज़र रिलीज किया गया था, जिसमें फैंस को भगवान राम के रूप में सिर्फ रणबीर कपूर का ही मुख्य लुक देखने को मिला था. उस टीज़र में फिल्म के कई अहम सीन की झलक तो थी, लेकिन बाकी कलाकारों के लुक को प्राइवेट रखा गया था. ऐसे में फैंस के बीच उत्सुकता काफी बढ़ गई है, तो आइए जानते हैं कि इस फिल्म का ट्रेलर कब देखने को मिलेगा.
कब रिलीज होगा रामायण पार्ट 1 का ट्रेलर?
फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ के ट्रेलर को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसमें फैंस को पहली बार फिल्म के मुख्य किरदारों की झलक देखने को मिलेगी. मेकर्स ने शनिवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ऑफिशियल घोषणा की है कि इस फिल्म का ग्रैंड ट्रेलर इसी महीने 24 जुलाई को ग्लोबल स्तर पर रिलीज किया जाएगा.

इस खुशखबरी को शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा कि रामायण ने हजारों सालों से लोगों को धर्म, मर्यादा और साहस की सीख दी है और अब यह महान गाथा एक नए सफर पर निकल रही है. उन्होंने वादा किया है कि इस महाकाव्य को पर्दे पर इतने बड़े पैमाने पर पेश किया जाएगा, जैसा भारतीय सिनेमा के इतिहास में पहले कभी नहीं देखा गया है.
ये भी पढ़ें-यश की ‘टॉक्सिक’ के टीजर पर क्यों भड़के लोग? ट्रोलर्स को एक्टर बेनेडिक्ट गैरेट ने दिया करारा जवाब
कब रिलीज होगी फिल्म रामायण?
नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘रामायण’ को दो पार्ट में सिनेमाघरों में लाया जा रहा है, जिसका पहला पार्ट इसी साल दिवाली के खास मौके पर रिलीज होगा. नमित मल्होत्रा के प्रोडक्शन में बन रही इस फिल्म में फैंस को एक बहुत ही दमदार स्टार कास्ट देखने को मिलने वाली है. फिल्म में लीड रोल के रूप में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, सनी देओल और यश जैसे बड़े सुपरस्टार्स अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरते नजर आएंगे.