वैभव सूर्यवंशी OUT, संजू सैमसन IN, पांचवें टी20 में बदली भारत की प्लेइंग 11, इस खिलाड़ी को भी मिला मौका

Team India Playing 11: साउथैम्पटन में खेले गए आखिरी टी20 मैच में भारत की प्लेइंग 11 में दो बड़े बदलाव देखने को मिले. 15 वर्षीय युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी की जगह संजू सैमसन की टीम में वापसी हुई है.
Vaibhav Sooryavanshi or Sanju Samson

वैभव सूर्यवंशी और संजू सैमसन

Team India Playing 11: भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज के पांचवें और आखिरी मुकाबले में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. साउथैम्पटन में खेले गए आखिरी टी20 मैच में भारत की प्लेइंग 11 में दो बड़े बदलाव देखने को मिले. 15 वर्षीय युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को इस मैच में प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा गया है. उनकी जगह अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन की टीम में वापसी हुई है. इसके अलावा वाशिंगटन सुंदर की जगह सूर्यांश शेडगे को अंतिम ग्यारह में मौका दिया गया है.

प्लेइंग 11 से बाहर हुए वैभव सूर्यवंशी

भारत बनाम इंग्लैंड टी20 सीरीज में हर किसी की नजरें 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी पर टिकी थीं. हालांकि इंटरनेशनल क्रिकेट के दबाव और इंग्लैंड के मजबूत गेंदबाजी आक्रमण के सामने वह उम्मीद पर खरे नहीं उतर सके. इंग्लैंड के खिलाफ लगातार मौके मिलने के बाद भी वैभव अपने बल्ले से कमाल करने में नाकाम रहे. लगातार तीन मैचों में वैभव 15 रनों का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाए. लगातार फ्लॉप शो के बाद टीम मैनेजमेंट ने उन्हें आखिरी टी20 मैच की प्लेइंग-11 से ड्रॉप करने का फैसला किया.

यह भी पढ़ें: ‘Captain नहीं Leader…’, सूर्यकुमार यादव की टी-शर्ट पर मचा बवाल, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

संजू सैमसन की हुई वापसी

वैभव सूर्यवंशी की जगह अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन की प्लेइंग 11 में वापसी हुई है. सैमसन के पास इस मैच में खुद को साबित करने का बेहतरीन मौका है. बता दें, आयरलैंड के खिलाफ 2 मैचों और इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में फ्लॉप होने के बाद संजू सैमसन को प्लेइंग 11 से बाहर कर दिया गया था. लेकिन अब आखिरी टी20 मैच में सैमसन की प्लेइंग इलेवन में वापसी हो गई है.

वाशिंगटन सुंदर की जगह इस खिलाड़ी को मिला मौका

पांचवें टी20 के लिए भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग 11 में एक और बदलाव किया है. मैनेजमेंट ने वाशिंगटन सुंदर की जगह युवा ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे को टीम में मौका दिया है. पिछले मुकाबलों में सुंदर कुछ खास कमाल नहीं कर सके और इसी वजह से उन्हें प्लेइंग 11 से ड्रॉप करने का फैसला लिया गया है.

पांचवें टी20 के लिए भारत की प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, प्रसिध कृष्णा

ज़रूर पढ़ें