‘रामचंद्र एक शादी करेगा तो दूसरे चार क्यों?’, UCC पर CM मोहन यादव बोले- 55 सालों तक कांग्रेस सरकार नहीं बोली

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कॉमन सिविल कोड को लेकर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा, 'ये मुस्लिम, ये ईसाई, अलग-अलग कानून क्यों होना चाहिए? अगर रामचंद्र एक शादी करेगा तो दूसरे को चार क्यों करना चाहिए? क्या उन्हें करना चाहिए क्या?'
Several leaders, including the Chief Minister, the state president, and Narottam Mishra, were present at the filing of BJP candidate Ashutosh Tiwari's nomination.

भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के नामांकन में सीएम, प्रदेश अध्यक्ष, नरोत्तम मिश्रा समेत कई नेता मौजूद रहे.

MP News: दतिया विधानसभा में उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने नामांकन दाखिल कर दिया है. इस दौरान भाजपा ने नामांकन सभा का आयोजन किया गया. नामांकन सभा में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा समेत तमाम दिग्गज नेता मौजूद रहे. इस दौरान मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. सीएम ने कहा कि 55 साल तक कांग्रेस की सरकार रही लेकिन इन्होंने कभी भी यूसीसी पर बात नहीं की.

‘रामचंद्र एक शादी करेगा तो दूसरे के लिए चार क्यों?’

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कॉमन सिविल कोड को लेकर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा, ‘ये मुस्लिम, ये ईसाई, अलग-अलग कानून क्यों होना चाहिए? अगर रामचंद्र एक शादी करेगा तो दूसरे को चार क्यों करना चाहिए? क्या उन्हें करना चाहिए क्या? अब एक समान कानून की बात होगी. कांग्रेसी अब इससे मुंह छिपा रहे हैं. बाकी सारी बात कर रहे हैं लेकिन यूसीसी पर बोलने को तैयार नहीं हैं. आपकी 55 साल सरकार रही, आपने क्या तीर मारा?’

‘अवधेश नायक और भारती का परिवार कहीं का नहीं रहा’

वहीं भाजपा छोड़कर कांग्रेस में जाने वाले नेतोओं पर भी मुख्यमंत्री ने तंज कसा. सीएम ने कहा, ‘अवधेश नायक जी हमारी पार्टी छोड़कर कांग्रेस में गए. कांग्रेस ने उनको क्या क्या सपने दिखाए. उसके बाद भी अवधेश जी वहां के वहीं हैं. और कभी कोई महाराजा को ले आए, कभी कोई भारती को ले आए. हमने तो सुना था कोई भारती जी के परिवार से आएगा. अब अवधेश नायक भी कहीं के नहीं रहे और भारती परिवार भी कहीं का नहीं रहा. किसी बड़े आदमी से रिश्तेदारी हो तो कांग्रेस से टिकट मिल जाती है. ये कांग्रेस को मुबारक, हमारी पार्टी कार्यकर्ताओं को लेकर चलती है.’

‘कांग्रेस आंखों में धूल झोंकती है’

सीएम मोहन यादव ने आगे कहा, ‘हमारी पार्टी में आज लालकृष्ण आडवानी भी मौजूद हैं. भले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हों. लेकिन हमारे यहां सभी कार्यकर्ताओं की अहमियत है. ये हमारी पार्टी की विशेषता है. सच में हमारी पार्टी जनता की पार्टी है. भारतीय जनता पार्टी सनातन संस्कृति की पार्टी है. दतिया के विकास के लिए नॉमिनेशन फॉर्म भरा है. लेकिन यहां के विकास के लिए हेमंत खंडेलवाल, मोहन यादव सरकार के साथ खड़े रहेंगे. आज आगाज हुआ है अंदाज भी अलग होगा. कांग्रेस दुश्मन आंखों में धूल झोंकती है. लेकिन हम ना किसी की आंखों में धूल झोंकते हैं और ना ही कांग्रेस को धूल झोंकने देंगे. हमारी सरकार बचे हुए टाइम में नई ऊंचाईयों को छुएगी.

ये भी पढे़ं: MP में प्रमोशन में आरक्षण पर HC ने रोक लगाने से इनकार किया; स्पेशल बेंच करेगी फाइनल हियरिंग; ACJ ने केस से खुद को किया अलग

ज़रूर पढ़ें