भारतीय महिला टीम ने लॉर्ड्स टेस्ट में रचा इतिहास, इंग्लैंड को 270 रनों से चटाई धूल
भारतीय महिला टीम
IND W vs ENG W: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर नया इतिहास रच दिया है. इस मैदान पर खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 270 रनों से हरा दिया है. इस जीत के साथ भारतीय महिला टीम इस मैदान पर टेस्ट मैच जीतने वाली दुनिया की पहली महिला टीम बन गई है. हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान इंग्लैंड के सामने 457 रनों का विशाल लक्ष्य रखा. जवाब में इंग्लैंड की टीम 186 रनों पर ही ऑलआउट हो गई.
भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास
लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर 142 साल के लंबे इंतजार के बाद पहली बार महिला टेस्ट क्रिकेट मैच खेला गया. ‘क्रिकेट का मक्का’ कहे जाने वाले इस मैदान पर भारतीय महिला टीम ने मेजबान इंग्लैंड को हराकर इतिहास रच दिया है. बह्रतिया टीम अब लॉर्ड्स के मैदान पर टेस्ट मैच जीतने वाली दुनिया की पहली महिला टीम बन गई है. इस जीत के साथ भारतीय महिला क्रिकेट का नाम इस मैदान पर हमेशा के लिए अमर हो गया है.
A day that goes down in the 𝗵𝗶𝘀𝘁𝗼𝗿𝘆 𝗯𝗼𝗼𝗸𝘀 📚#TeamIndia WIN the first-ever women's Test match at Lord's 🥳
— BCCI Women (@BCCIWomen) July 13, 2026
Scorecard ▶️ https://t.co/O1rEau8j8n #ENGvIND pic.twitter.com/4mhcx8kKej
भारतीय खिलाड़ियों का बड़ा कारनामा
भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा साफ देखने को मिला. भारतीय युवा तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ और यस्तिका भाटिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लॉर्ड्स के ऐतिहासिक ‘ऑनर्स बोर्ड’ पर अपना नाम दर्ज कराया. यह दोनों खिलाड़ी यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बन गई हैं. क्रांति गौड़ ने इस मैच में 7 विकेट झटके. जबकि यस्तिका भाटिया ने अपने करियर का पहला टेस्ट शतक जड़ा. यस्तिका लॉर्ड्स के मैदान पर महिला टेस्ट में शतक जड़ने वाली पहली महिला क्रिकेटर बन गई है.
मैच का हाल
मैच की बात करें तो टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने पहली पारी में 285 रन बनाए. जवाब में पहली पारी में इंग्लैंड 170 रन ही बना सकी. इसके बाद दूसरी पारी में भारत ने 341 रन बनाए और मेजबान टीम को 456 रनों का टारगेट दिया. इतने बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने पूरी तरह बेबस नजर आई और 186 रनों पर ही सिमट गई. इस तरह भारत ने इस मैच में 270 रनों के विशाल अंतर से जीत दर्ज की.