ICC प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए नॉमिनेट हुए 2 भारतीय खिलाड़ी, लिस्ट में शुभमन गिल का नाम भी शामिल

ICC Player Of The Month Nomination: आईसीसी ने जून के महीने में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले पुरुष और महिला खिलाड़ियों के लिए 'प्लेयर ऑफ द मंथ' के दावेदारों का ऐलान कर दिया है. जिसमें 2 भारतीय खिलाड़ियों को नॉमिनेट किया गया है.
Indian Players

इंडियन प्लेयर

ICC Player Of The Month Nomination: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने सोमवार 13 जुलाई को जून के महीने में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले पुरुष और महिला खिलाड़ियों के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मंथ’ के दावेदारों का ऐलान कर दिया है. इस बार नॉमिनेशन में 2 भारतीय स्टार खिलाड़ियों को नॉमिनेट किया गया है. पुरुषों की शॉर्टलिस्ट में भारतीय टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल का नाम शामिल है, वहीं महिला वर्ग में टीम इंडिया की फिरकी गेंदबाज श्री चरणी को नॉमिनेट किया गया है.

जून में गिल का शानदार प्रदर्शन

भारतीय क्रिकेट टीम के वनडे और टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने जून के महीने में शानदार बल्लेबाजी की. अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में उन्होंने 126 रनों कई शानदार पारी खेली थी. इसके बाद वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में उन्होंने 84 रन पारी खेली, फिर दूसरे वनडे में गिल ने 154 रन कूट डाले. इस बेहतरीन प्रदर्शन के लिए गिल को आईसीसी की ओर से प्लेयर ऑफ द मंथ के नॉमिनेशन में शामिल किया गया है. बता दें, बांग्लादेश के ऑलराउंडर मोसादेक हुसैन और न्यूजीलैंड के पेसर नाथन स्मिथ का नाम भी नॉमिनेशन में शामिल है.

यह भी पढ़ें: भारतीय महिला टीम ने लॉर्ड्स टेस्ट में रचा इतिहास, इंग्लैंड को 270 रनों से चटाई धूल

नॉमिनेशन में श्री चरणी का नाम शामिल

महिला वर्ग में भारत की युवा स्टार स्पिनर श्री चरणी को आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए नॉमिनेट किया गया है. 21 वर्षीय चरणी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज तक सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज रहीं. उन्होंने टूर्नामेंट के 6 मुकाबलों में 14 विकेट लिए. इस शानदार प्रदर्शन के चलते आईसीसी ने उन्हें प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए नॉमिनेट किया है.

कौन-कौन हुआ नॉमिनेट

महिला वर्ग में भारतीय स्पिनर श्री चरणी के अलावा स्कॉटलैंड की कप्तान कैथरीन ब्राइस और इंग्लैंड कई ओपनर डैनी वायट-हॉज को नॉमिनेट किया गया है. कैथरीन ब्राइस ने पिछले महीने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टी20 इंटरनेशनल में 140.15 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 178 रन बनाए और 11 विकेट भी लिए. वहीं, इंग्लिश ओपनर ने 151.85 के शानदार स्ट्राइक रेट से 287 रन बनाए. डैनी वायट-हॉज आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज रहीं. उन्होंने टूर्नामेंट में 302 रन बनाए.

ज़रूर पढ़ें