IND vs ENG: एजबेस्टन में रिटायर्ड हर्ट हुए शुभमन गिल, अब दूसरे वनडे से पहले आया बड़ा अपडेट
शुभमन गिल (Photo-BCCI)
Shubman Gill: भारत और इंग्लैंड के बीच जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला मंगलवार 14 जुलाई को एजबेस्टन में खेला गया. इस मैच में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 विकेट से जीत दर्ज कर सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है. इस मैच में भारतीय कप्तान शुभमन गिल चोटिल होकर रिटायर्ड हर्ट हो गए थे. अब दूसरे मैच से पहले गिल की फिटनेस को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है.
क्या दूसरा मैच खेलेंगे शुभमन गिल
सोफिया गार्डन्स क्रिकेट ग्राउंड में होने वाले दूसरे वनडे मैच से पहले टीम इंडिया के लिए गुड न्यूज सामने आई है. टीम के कप्तान और मैच विनर खिलाड़ी शुभमन गिल पूरी तरह से फिट हो चुके हैं. पहले मैच में बल्लेबाजी करते दौरान गिल के पैर में क्रैंप आ गया था. बल्लेबाजी करते समय वह परेशानी में नजर आए थे. जिसके कारण उन्हें रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन जाना पड़ा था. लेकिन अब गिल पूरे तरीके से फिट हो गए हैं और दूसरे वनडे मैच में खेलने के लिए तैयार हैं.
🚨 GOOD NEWS FOR TEAM INDIA ✅🇮🇳
— KUMAR (@MyCric101) July 15, 2026
Shubman Gill is fit and available for the 2nd ODI against England. 💪🔥
The Indian captain had retired hurt due to cramps after scoring a brilliant 80-run knock in the 1st ODI, but there are no major concerns ahead of the next match.
Gill is… pic.twitter.com/bWhRsss2CP
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: दूसरे वनडे मैच की बदली टाइमिंग, दोपहर 3:30 बजे नहीं…अब इतने बजे शुरू होगा मुकाबला
पहले मैच में की शानदार बल्लेबाजी
भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने एजबेस्टन में खेले गए पहले वनडे मैच में शानदार बल्लेबाजी की और अपनी टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई. इस मैच में गिल ने शुरुआत से ही आक्रामक बल्लेबाज की. पहले वनडे में गिल ने 75 गेंदो में 80 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 11 चौके और 1 छक्का शामिल रहा. हालांकि क्रैंप आने के कारण उन्हें बीच मैच में ही मैदान छोड़कर जाना पड़ा.
शुभमन गिल ODI करियर
26 वर्षीय भारतीय युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल का वनडे करियर बेहद शानदार रहा है. गिल ने इस फॉर्मैट में अब तक 65 मैचों की 64 पारियों में 3271 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 19 अर्धशतक और 9 शतक निकले हैं. वनडे क्रिकेट में गिल के नाम एक दोहरा शतक भी दर्ज है.