CG Monsoon Session Live: भूपेश बघेल ने सदन में उठाया फर्जी ग्रामसभा का मुद्दा, मंत्री के जवाब से असंतुष्ट होकर विपक्ष ने किया वॉक आउट
CG Monsoon Session Live: छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र का आज चौथा दिन है. प्रश्नकाल के दौरान विभिन्न विभागों से जुड़े सवालों पर मंत्री राजेश अग्रवाल, रामविचार नेताम और ओपी चौधरी सदन में जवाब देंगे.
छत्तीसगढ़ विधानसभा
CG Monsoon Session Live: छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र का आज चौथा दिन है. प्रश्नकाल के दौरान विभिन्न विभागों से जुड़े सवालों पर मंत्री राजेश अग्रवाल, रामविचार नेताम और ओपी चौधरी सदन में जवाब देंगे. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और दयालदास बघेल विभिन्न विभागों से संबंधित पत्रों को सदन के पटल पर रखेंगे.
आज सदन में कुल 63 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लगाए गए हैं और 8 विधायक अपनी याचिकाएं प्रस्तुत करेंगे. गृहमंत्री विजय शर्मा अग्निशमन एवं आपातकालीन (सेवा) संशोधन विधेयक को पारित करेंगे. विधायक सुशांत शुक्ला PDS से जुड़े मुद्दे पर सरकार को घेरेंगे, जिसका जवाब खाद्य मंत्री दयालदास बघेल देंगे.