हर दिन 100 रुपये की बचत और आप बन जाएंगे लखपति! पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से मिलेगा बड़ा मुनाफा
Post Office Scheme: फ्यूचर को सिक्योर रखने के लिए हर व्यक्ति अपनी कमाई का कुछ हिस्सा बचत के तौर पर सेव करता है. ये छोटी-छोटी रकम धीरे-धीरे बड़ी राशि बन जाती है. ये अमाउंट कई तरह से काम में आता है. लोग बचत के लिए कई तरीकों का इस्तेमाल करते हैं. जिनमें SIP, स्टॉक, RD जैसे निवेश उपकरण शामिल हैं. इसके साथ ही पोस्ट ऑफिस की एक योजना है, जिसकी मदद से बचत का फायदा मिलेगा ही बल्कि इंश्योरेंस और बोनस का लाभ भी मिलेगा.
Written By
विनय कुशवाहा
|
Last Updated: Jul 19, 2026 05:28 PM IST
पोस्ट ऑफिस की ग्राम सुरक्षा योजना के तहत आप छोटी-छोटी बचत को बड़ी रकम में बदल सकते हैं.
ये स्कीम ग्रामीण डाक जीवन बीमा के अंतर्गत संचालित की जा रही है.
इस योजना के अनुसार हर दिन 100 रुपये जमा करने होंगे. ये महीने में 3000 रुपये और साल भर में 36500 रुपये हो जाएंगे.
कोई व्यक्ति इस स्कीम में 19 साल की उम्र में निवेश करना शुरू करता है और 60 साल की उम्र तक प्रीमियम भरता है. उसके पास इन 41 सालों में 14.96 लाख रुपये की रकम होगी.
इसके साथ ही यदि आप 10 लाख रुपये का सम एश्योर्ड लेते हैं तो हर 1000 पर 60 रुपये बोनस मिलेगा. इस तरह पूरे साल का बोनस 60 हजार रुपये होगा.
41 साल के कुल बोनस 24.60 लाख के साथ मैच्योरिटी राशि लगभग 35 लाख रुपये हो जाएगी.
यदि आप इस स्कीम में निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं तो नजदीकी पोस्ट ऑफिस में निवेश कर सकते हैं. इसके लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड, पहचान पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो जैसे जरूरी दस्तावेज अनिवार्य हैं.