टीम इंडिया के दो खिलाड़ी बने DSP, बिहार सीएम सम्राट चौधरी ने सौंपा नियुक्ति पत्र
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ आकाश दीप और मुकेश कुमार
Team India: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज आकाश दीप और मुकेश कुमार को बिहार सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी दी है. बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दोनों खिलाड़ियों को आज शुक्रवार 24 जुलाई को पुलिस उपधीयक्ष (DSP) पद का नियुक्ति पत्र सौंपा. बता दें, खिलाड़ियों को यह सम्मान खेल के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान और राज्य का नाम रोशन करने के लिए दिया गया है.
सीएम सम्राट चौधरी ने सौंपा नियुक्ति पत्र
राजधानी पटना के ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने टीम इंडिया के खिलाड़ी स्टार खिलाड़ी आकाश दीप और मुकेश कुमार को ‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ योजना के साथ नियुक्ति पत्र सौंपा. इस दौरान दोनों खिलाड़ियों ने सीएम के पैर छूकर उनका आशीर्वाद किया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं.
ऊर्जा ऑडिटोरियम, पटना में आयोजित खेल विभाग के कार्यक्रम में 'मेडल लाओ, नौकरी पाओ' योजना के तहत अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को नियुक्ति-पत्र एवं खेल छात्रवृत्ति के चयन-पत्र प्रदान किए।
— Samrat Choudhary (@samrat4bjp) July 24, 2026
बिहार सरकार का संकल्प है कि प्रत्येक पंचायत में… pic.twitter.com/fT0lOvYKGS
यह भी पढ़ें: IND vs ZIM: श्रेयस अय्यर ने कप्तानी में किया बड़ा कारनामा, तोड़ा MS Dhoni का खास रिकॉर्ड
19 खिलाड़ियों को मिला नियुक्ति पत्र
भारतीय क्रिकेटर आकाश दीप और मुकेश कुमार के साथ कुल 19 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी के लिए नियुक्ति पत्र सौंपा गया. इनमें एथलीट पीयूष राज के अलावा पांच पैरा खिलाड़ियों के साथ विभिन्न खेल श्रेणियों के खिलाड़ी भी शामिल थे. इसी के साथ इस समारोह के दौरान बिहार सीएम ने नियुक्ति पत्रों के साथ-साथ इन खिलाड़ियों को खेल छात्रवृत्ति चयन-पत्र और सम्मान राशि भी प्रादन की गई है.
बिहार सरकार के मुताबिक इस साल अब तक कुल 106 खिलाड़ियों को अलग-अलग सरकारी पद पर नियुक्त दी जा चुकी है.
वापसी की उम्मीद में आकाश दीप-मुकेश
भारतीय क्रिकेटर आकाश दीप और मुकेश कुमार इन दिनों टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. ऐसे में दोनों खिलाड़ियों की नजर टीम में वापसी को लेकर टिकी हुई हैं. दोनों खिलाड़ी आईपीएल 2026 के दौरान मैदान पर खेलते नजर आए थे. हालांकि सीजन के बीच में ही आकाश दीप चोटिल होकर बाहर हो गए थे.आकाश दीप ने भारत के लिए अब तक खुल 10 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 28 विकेट लिए. वहीं, मुकेश कुमार ने भारत के लिए 3 टेस्ट मैच खेले, जिसमें उन्होंने 7 विकेट लिए.