Datia By Election 2026: ‘नई कांग्रेस को हाथ जोड़ना भी आता है और तोड़ना भी’, जीतू पटवारी ने पुलिस प्रशासन को धमकाया

Datia By Election 2026: दतिया विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टियों ने कमर कस ली है. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी है.
Jitu Patwari

जीतू पटवारी

Datia By Election 2026: मध्य प्रदेश के दतिया उपचुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों पूरी दम लगा दी है. इस बार दोनों राजनीतिक दल किसी भी तरह का जोखिम लेने के लिए तैयार नहीं है. चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी तेवर हाई देखने को मिले है. जीतू पटवारी ने कांग्रेस के नाम पर गड़बड़ी करने वालों को डराया है.

पुलिस प्रशासन को धमकाया

दतिया में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए जातू पटवारी ने पुलिस प्रशासन को धमकाया है. उन्होंने कहा कि अब ये पुरानी वाली कांग्रेस नहीं बची है. ये हेमंत कटारे की, जयवर्धन की और आप सभी कार्यकर्ताओं की नई कांग्रेस है. इसको हाथ जोड़ना भी आता है और हाथ तोड़ना भी. इतना ही नहीं प्रदेश अध्यक्ष ने भारतीय जनता पार्टी पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं.

भाजपा बौखला गई है-जीतू पटवारी

उन्होंने कहा है कि हार के डर से भाजपा बौखला गई है और दतिया की धरती पर 50 करोड़ रुपये उतारे हैं. एक शानदार होटेल में भाजपा का कार्यालय है और वहां से पैसे बांटे जा रहे हैं. जीतू पटवारी ने आरोप लगाया है कि एक साथ जिले के छह-सात टीआई बदले गए है, उन्हें नरोत्तम मिश्रा पर भी भरोसा नहीं है. अब ये लोग पुलिस की गाड़ियों में भी पैसे पहुंचाएंगे.

जीतू पटवारी ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा है कि भाजपा के सारे गुंडे कान खोलकर सुन लें, 2028 में कांग्रेस की सरकार बन रही हैं. यदि चुनाव में गड़बड़ी की तो सबकुछ याद रखा जाएगा और समय आने पर पूरा हिसाब लिया जाएगा. गौरतलब है कि जीतू पटवारी कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह की जीत को लेकर लगातार दावा कर रहे हैं.

ये भी पढे़ं- MP News: स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर प्रदेशभर में 2500 MBBS इंटर्न की हड़ताल, हमीदिया अस्पताल की सेवाएं भी ठप

ज़रूर पढ़ें