4 बड़े एक्सप्रेसवे को जोड़ने आ रहा है झांसी लिंक एक्सप्रेसवे, दिल्ली से झांसी सिर्फ 4 घंटे में पहुंच सकेंगे यात्री
Jhansi Link Expressway Delhi Route: उत्तर प्रदेश का तेजी से विकास हो रहा है और इसी कड़ी पर झांसी लिंक एक्सप्रेसवे बुंदेलखंड क्षेत्र के सुनहरे भविष्य के लिए एक बड़ा कदम है. उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (UPEIDA) द्वारा बनाया जा रहा यह 106 किलोमीटर लंबा नया एक्सप्रेसवे पूरे क्षेत्र में व्यापार, रोजगार और तरक्की के नए रास्ते खोलेगा, जिससे यहां के लोगों का लाइफ काफी आसान और बेहतर हो जाएगा.
यह बड़ा प्रोजेक्ट आने-जाने को आसान बनाने के साथ-साथ नए उद्योगों और नौकरियों के बड़े अवसर लेकर आएगा.
नई सड़क बुंदेलखंड, पूर्वांचल, यमुना और आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे को आपस में जोड़कर चारों रास्तों को एक कर देगी.
इस नए रास्ते के बनने से दिल्ली से झांसी का सफर अब सिर्फ 4 घंटे में पूरा हो जाएगा.
यात्री यमुना, आगरा-लखनऊ और बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के साथ इस लिंक रोड का इस्तेमाल कर दिल्ली-नोएडा से बहुत कम समय में अपनी मंजिल तक पहुंच सकेंगे.
दूसरे फेज में पिपरा से झांसी शहर और औद्योगिक क्षेत्र तक 2,739 करोड़ की लागत से 56 किलोमीटर लंबी सड़क बनेगी.
यह रास्ता झांसी जिले की चार मुख्य तहसीलों (गरौठा, टहरौली, मोठ और सदर) के 63 गांवों से होकर गुजरेगा.
यह एक्सप्रेसवे बीडा (BIDA) और डिफेंस कॉरिडोर के लिए वरदान है, जो 47 करोड़ प्रति किलोमीटर की लागत के साथ यूपी का तीसरा सबसे महंगा रोड प्रोजेक्ट है.
इसके रास्ते में फूलपुरा जंक्शन और पिपरा के पास बड़े वेयरहाउस, कोल्ड स्टोरेज और इंडस्ट्रियल पार्क बनने से स्थानीय युवाओं को रोजगार और व्यापार के नए मौके मिलेंगे.