CWG 2026: पदक से एक कदम दूर नीरज चोपड़ा, जेवलिन थ्रो के फाइनल में बनाई जगह
नीरज चोपड़ा
Neeraj Chopra: भारत के स्टार जेवलिन थ्रोअर और दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शानदार शुरुआत करते हुए पुरुषों की जेवलिन थ्रो स्पर्धा के फाइनल में जगह बना ली है. नीरज के साथ-साथ भारत के रोहित यादव और यशवीर सिंह ने भी क्वालिफिकेशन राउंड पार करके फाइनल में एंट्री कर ली है. अब फाइनल में पदक के लिए भारत के तीनों खिलाड़ी मैदान पर उतरेंगे.
जेवलिन थ्रो के फाइनल में पहुंची भारत की तिकड़ी
क्वालिफिकेशन राउंड में स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने अपने सर्वश्रेष्ठ प्रयास में 79.61 मीटर भाला फेंका और वह पांचवें नंबर पर रहे. वहीं, भारत के ही रोहित यादव 78.37 मीटर भाला फेंककर नौवें स्थान पर रहे. इसके अलावा यशवीर सिंह 78.36 मीटर के साथ दसवें नंबर पर रहे. इस तरह भारत की जेवलिन तिकड़ी ने शीर्ष-12 में जगह बनाकर फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है.
Neeraj Chopra, Rohit Yadav and Yash Vir Singh qualify for CWG 2026 javelin final
— ANI Digital (@ani_digital) July 30, 2026
Read @ANI Story | https://t.co/b6zKxT7tiK#CWG2026 #NeerajChopra #RohitYadav #YashVirSingh #javelinfinal pic.twitter.com/JdLMpqyzi6
यह भी पढ़ें: CWG 2026 में भारत की झोली में तीसरा गोल्ड, दिलिप गावित ने 100 मीटर रेस में जीता स्वर्ण पदक
तीसरे प्रयास से पहले ही नीरज ने फाइनल में बनाई जगह
बता दें, क्वालिफिकेशन राउंड के मैच के दौरान नीरज चोपड़ा हर राउंड में सबसे आखिरी में थ्रो करने उतरे. हालांकि, तीसरे और आखिरी प्रयास से पहले ही उन्होंने फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली थी और इसलिए उन्होंने आखिरी प्रयास में थ्रो नहीं किया. दिलचस्प बात यह है कि इन सभी 18 प्रतिभागियों में से कोई भी 84 मीटर के क्वालीफिकेशन मानक को पार नहीं कर सका.
8 साल बाद की वापसी
बता दें, भारत के स्टार जेवलिन थ्रोअर और दो बार के ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा ने करीब 8 साल बाद कॉमनवेल्थ गेम्स में वापसी की है. साल 2018 में गोल्ड कोस्ट में आयोजित हुए कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में नीरज ने 86.47 मीटर का बेस्ट थ्रो फेंककर भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता था. हालांकि इसके बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में वह भाग नहीं ले पाए थे.