जयपुर में भर्ती अभ्यर्थियों का हल्ला बोल, वेटिंग लिस्ट जारी करने की उठी मांग

Fourth Grade Recruitment: द‍िल्‍ली के बाद अब राजस्‍थान में भी युवा सरकार के ख‍िलाफ उतर चुके हैं. ग्रेड फॉर कर्मचारी भर्ती में वेटिंग लिस्ट जारी करने की मांग को लेकर युवाओं ने अल्‍टीमेटम द‍िया है.
राजस्‍थान में हल्‍ला बोल

राजस्‍थान में हल्‍ला बोल

Rajasthan Peon Recruitment: राजस्थान के ग्रेड फॉर कर्मचारी भर्ती में वेटिंग लिस्ट जारी करने की मांग अब जोर पकड़ने लगी है. इसी मुद्दे को लेकर बड़ी संख्या में अभ्यर्थी जयपुर पहुंचे. यहां अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया, इसके साथ ही व‍िरोध करने वालों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. उनका कहना है कि भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी कई पद खाली रह सकते हैं, इसलिए योग्य उम्मीदवारों के हित में वेटिंग लिस्ट जारी की जानी चाहिए.  

प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों का तर्क है कि डॉक्‍यूमेंट वेरिफिकेशन, नियुक्ति न लेने या अन्य कारणों से कई चयनित उम्मीदवार बाहर हो जाते हैं. ऐसे में यदि वेटिंग लिस्ट नहीं बनाई जाती तो रिक्त पद लंबे समय तक खाली रह जाते हैं.  पात्र अभ्यर्थियों को मौका नहीं मिल पाता है.

आंदोलन में शामिल युवाओं ने क्या कहा?

आंदोलन में शामिल युवाओं ने सरकार और राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड से मांग की कि भर्ती प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित बनाया जाए. उनका कहना है कि वेटिंग लिस्ट जारी होने से न केवल रिक्त पदों को जल्द भरा जा सकेगा, बल्कि भर्ती प्रक्रिया पर उठने वाले सवाल भी कम होंगे.

अभ्यर्थियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा. उनका कहना है कि वे लंबे समय से भर्ती पूरी होने का इंतजार कर रहे हैं. अब सरकार से स्पष्ट फैसला चाहते हैं.

क्यों जरूरी है वेटिंग लिस्ट?

उम्मीदवारों का मानना है कि प्रदेश की सबसे बड़ी भर्तियों में शामिल इस प्रक्रिया में लाखों युवाओं ने भाग लिया था. ऐसे में वेटिंग लिस्ट जारी करना केवल अभ्यर्थियों के हित में ही नहीं, बल्कि प्रशासनिक दृष्टि से भी जरूरी कदम होगा, ताकि कोई भी स्वीकृत पद खाली न रह जाए और भर्ती प्रक्रिया समय पर पूरी हो सके. 

ये भी पढ़ें:जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल लोगों पर नहीं होगा एक्‍शन! दिल्‍ली सरकार का ऐलान,इन लोगों को नहीं मिली राहत

ज़रूर पढ़ें