‘एमपी आए तो मुँह काला कर देंगे’ राहुल गांधी और अखिलेश यादव को भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा की चेतावनी

राम मंदिर चढ़ावे के कथित गड़बड़ी मामले संसद के मकर द्वार पर विपक्ष द्वारा एक अनोखा प्रदर्शन किया गया. इसको लेकर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने विपक्ष के नेताओं को चेतावनी दी हैं.
BJP MLA Rameshwar Sharma

भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा

राम मंदिर चढ़ावे के कथित गड़बड़ी मामले संसद के मकर द्वार पर विपक्ष द्वारा एक अनोखा प्रदर्शन किया गया. विपक्ष ने सरकार ने पर निशाना साधते हुए सदन के बाहर शार्ट प्ले के जरिए चंदा चोरी की घटना को प्रदर्शत किया. विपक्ष की इस हरकत पर भाजपा और संत समाज ने नराजगी जताई है और लोकसभा अध्यक्ष से इस पर कार्रवाई की मांग की है. लेकिन ये मामला केवल दिल्ली तक ही सीमित नहीं रहा बल्कि इसकी वजह से मध्य प्रदेश की सियासत में हलचल तेज हो गई है.

मुंह काला करने की चेतावनी-विधायक रामेश्वर शर्मा

मध्य प्रदेश के भोपाल जिले की हुजूर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक रामेश्वर शर्मा राहुल गांधी, अखिलेश यादव और पप्पू यादव का मुंह काला करने की चेतावनी दी है. उन्होंने कहा है कि ‘तुम लोग एमपी मत आना नहीं तो जहाँ मिलोगे मुँह काला किया जाएगा. भगवान राम के फ़ोटो को पप्पू यादव जांघ और ज़मीन पर रगड़ रहा है. यह भगवा और राम का अपमान है.’

विपक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

उन्होंने आगे कहा कि, ‘भगवा को सर्टिफिकेट देने का काम कौन कर रहा है जिसने खुद के बाप ने कारसेवकों पर गोलियां चलायी थी. जिन लोगों ने चढ़ावा चोरी की उनको सरकार और पुलिस सजा दे रही है, भगवान राम भी उनको सजा देंगे. ये लोग बाबर और औरंगजेब की औलादें हैं, उन्होंने तलवार की नोक पर मंदिर को तोड़ा था और यह लोग इस तरह से नाटक करके लोगों को मंदिर जाने से रोक रहे हैं.’

विपक्षी सांसदों ने किया था नाटक

दरअसल, विपक्षी सांसदों ने राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर आज संसद के मकर द्वार पर विरोध प्रदर्शन किया. इसमें भगवा वस्त्र पहने सांसद पप्पू यादव प्रतीकात्मक रूप से चढ़ावा बटोरते नजर आए. जबकि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत कई सांसद चढ़ावा चढ़ाते नजर आए. इस दौरान कई अन्य विपक्षी सांसद भी मौजूद रहे.

बता दें कि साल 2013, 2018 और 2023 में लगातार तीन बार विधायक चुने गए हैं तथा मध्य प्रदेश विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर भी रह चुके हैं.

ये भी पढ़ें:नीट पेपर लीक मामले पर राघव चड्डा ने तोड़ी चुप्‍पी, संसद में बताई अब तक चुप रहने की वजह

ज़रूर पढ़ें