CWG 2026: जैवलिन थ्रो में भारत का डबल धमाका, नीरज चोपड़ा ने जीता सिल्वर, यशवीर सिंह के नाम ब्रॉन्ज

Javelin Throw: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में जैवलिन थ्रो के फाइनल में भारत की झोली में दो पदक आए हैं. स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने सिल्वर मेडल जीता है, जबकि यशवीर सिंह ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया.
Neeraj Chopra or Yashveer singh

नीरज चोपड़ा और यशवीर सिंह

Javelin Throw: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय एथलेटिक्स ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए जैवलिन थ्रो में दो पदक अपने नाम किए हैं. भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी और ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा ने पुरुषों की जैवलिन थ्रो स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीता, जबकि भारत के ही यशवीर सिंह ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया.

नीरज चोपड़ा ने जीता सिल्वर

ओलंपिक और वर्ल्ड चैंपियन नीरज चोपड़ा से फाइनल में स्वर्ण पदक की उम्मीद, थी, लेकिन कड़े मुकाबले में उन्हें सिल्वर से संतोष करना पड़ा. फाइनल मैच में नीरज ने सीजन का अपना बेस्ट थ्रो किया और 85.83 मीटर के थ्रो के साथ सिल्वर मेडल अपने नाम किया. वहीं, श्रीलंका के रुमेश तरंगा पथिरगे ने 89.75 मीटर का रिकॉर्ड थ्रो के साथ गोल्ड मेडल जीता.

यह भी पढ़ें: CWG 2026: जूडो में भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन, अस्मिता डेय और हर्ष सिंह ने गोल्ड जीतकर रचा इतिहास

यशवीर सिंह ने ब्रॉन्ज पर किया कब्जा

नीरज चोपड़ा के अलावा भारत के लिए यशवीर सिंह ने भी इस स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक जीता है. यशवीर ने फाइनल मुकाबले में अपने करियर का बेस्ट प्रदर्शन करते हुए आखिरी प्रयास में 85.41 मीटर का थ्रो फेंका और कांस्य पदक अपने नाम किया.

नीरज का आखिरी प्रयास हुआ फाउल

फाइनल मुकाबले में नीरज चोपड़ा ने शुरुआती बढ़त बनाई थी, लेकिन श्रीलंका के रुमेश तरंगा पथिरगे के विशाल थ्रो के बाद मुकाबला बेहद कड़ा और रोचक हो गया. नीरज ने अपने छठे और आखिरी प्रयास में वापसी की कोशिश की, लेकिन उनका यह प्रयास फाउल हो गया. इसके बावजूद उन्होंने रजत पदक जीतकर यशवीर सिंह के साथ पोडियम शेयर किया.

ज़रूर पढ़ें