‘ऐसे छात्रों को उठाकर बाहर फेंक दो…’, PM के खिलाफ नारेबाजी पर बोले मुकेश खन्ना

mukesh khanna on CJP: शक्तिमान फेम मुकेश खन्ना ने छात्रों के प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित आपत्तिजनक नारेबाजी पर नाराजगी जताई है.
मुकेश खन्ना

मुकेश खन्ना

mukesh khanna on CJP: शक्तिमान के किरदार से घर-घर में पहचान बनाने वाले अभिनेता मुकेश खन्ना ने हाल ही में सोशल मीडिया पर छात्रों के एक प्रदर्शन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने एक वीडियो साझा करते हुए दावा किया कि प्रदर्शन के दौरान कुछ लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक नारे लगा रहे थे. इस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई है. इसके साथ ही उन्‍होंने कहा कि कि विरोध जताने का अधिकार सभी को है. लेकिन, सार्वजनिक मंच पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किसी भी स्थिति में उचित नहीं माना जा सकता है.

मुकेश खन्ना ने कहा कि लोकतंत्र में असहमति व्यक्त करना सभी का अधिकार है, लेकिन इसकी भी कुछ मर्यादाएं होती हैं. आप इस तरह से देश से देश के प्रधानमंत्री के ख‍िलाफ कुछ भी नहीं कह सकते हैं.

उनके अनुसार यदि कोई प्रदर्शन लोकतांत्रिक सीमाओं को पार कर अपमानजनक भाषा तक पहुंच जाता है, तो ऐसी हरकतों पर कार्रवाई होनी चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि आंदोलन की आड़ में अनुशासनहीनता या अशोभनीय व्यवहार को स्वीकार नहीं किया जा सकता.

मुकेश खन्‍ना ने क्‍या-क्‍या कहा?

अपने बयान में अभिनेता ने यह भी कहा कि प्रदर्शन में शामिल अधिकांश छात्र शांतिपूर्ण हो सकते हैं. लेकिन, यदि कुछ लोग जानबूझकर माहौल बिगाड़ने या विवाद पैदा करने की कोशिश करते हैं. तो उनकी पहचान कर अलग कार्रवाई की जानी चाहिए. उनका मानना है कि इससे वास्तविक छात्रों के आंदोलन की छवि भी प्रभावित होती है.

सोशल मीड‍िया पर छ‍िड़ी बहस

मुकेश खन्ना की इस टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई, कुछ लोगों ने उनके बयान का समर्थन करते हुए विरोध के दौरान मर्यादा बनाए रखने की बात कही, जबकि कई यूजर्स ने इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और विरोध के अधिकार से जोड़कर अलग राय रखी.

ये भी पढ़ें:JPSC विवाद पर छात्रों का हल्लाबोल! रांची में जंतर-मंतर जैसा माहौल, सड़कों पर हजारों अभ्यर्थी

ज़रूर पढ़ें