जेमिमा रोड्रिग्स ने पाकिस्तान की कप्तान को लगाया गले, मैच के बाद हैंडशेक भी किया, वायरल VIDEO पर बवाल

Jemimah Rodrigues: इंग्लैंड में खेली जा रही द हंड्रेड विमेंस लीग से आई एक तस्वीर से सुर्खियां बटोर ली है. हाल ही में एक मुकाबले के बाद भारतीय बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स और पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना ने एक दूसरे को गले लगाया.
Jemimah Rodrigues or Fatima Sana

जेमिमा रोड्रिग्स या फातिमा सना

Jemimah Rodrigues: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में बढ़े तनाव का असर क्रिकेट के मैदान पर भी देखने को मिला. ऐसे माहौल में इंग्लैंड में खेली जा रही द हंड्रेड विमेंस लीग से आई एक तस्वीर से सुर्खियां बटोर ली है. हाल ही में इस लीग के एक मुकाबले के बाद भारतीय बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स और पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना आमने-सामने आई, जिसके बाद दोनों ने एक-दूसरे से हाथ मिलाया और फिर गले लगाया.

जेमिमा रोड्रिग्स-फातिमा सना ने मिलाया हाथ

दरअसल इंग्लैंड में जारी द हंड्रेड विमेंस लीग के दौरान भारत की जेमिमा रोड्रिग्स पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना को गले लगाती नजर आई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. साउथम्प्टन के द रोज बाउल में खेले गए मुकाबले में सदर्न ब्रेव ने बर्मिंघम फीनिक्स को 24 रनों से हराया. इस टूर्नामेंट में जेमिमा सदर्न ब्रेव का हिस्सा हैं, जबकि फातिमा बर्मिंघम फीनिक्स की ओर से खेल रही हैं. मैच के बाद दोनों खिलाड़ी आमने-सामने आए और दोनों ने एक-दूसरे से हाथ मिलाया और गले भी लगाया.

यह भी पढ़ें: श्रीलंका दौरे से पहले ऋषभ पंत की खास तैयारी, MS Dhoni के साथ रांची में बहाया पसीना

एशिया कप 2025 से नहीं किया हैंडशेक

दोनों खिलाड़ियों के बीच का यह वाक्य इसलिए भी चर्चा में हैं क्योंकि हाल ही में भारत-पाकिस्तान इंटरनेशनल मैचों में ऐसी तस्वीरें देखने को नहीं मिली है. पहलगाम आतंकी हमले के दोनों देशों के बीच कई बड़े मैच खेले गए, लेकिन भारतीय कप्तानों ने इन सभी मुकाबलों में पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हैंडशेक करने में परहेज किया है. एशिया कप 2025 के दौरान भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से मैच के पहले और बाद हाथ नहीं मिलाया था. इसके बाद से ही यह क्रम चला आ रहा है.

जेमिमा ने 18 गेंदों पर बनाए 28 रन

मैच की बात करें तो सदर्न ब्रेव के लिए खेलते हुए जेमिमा रोड्रिग्स ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन करते हुए अहम योगदान दिया. जेमिमा ने इस मैच में 18 गेंदों पर 28 रन की नाबाद पारी खेली और अपनी टीम को 140 के स्कोर तक पहुंचाया. 141 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बर्मिंघम फीनिक्स 116 रन ही बना सकी.

ज़रूर पढ़ें