अमित शाह के खिलाफ अभद्र भाषा मामले में जीरो एफआईआर, पुलिस ने शुरू की जांच

Amit Shah CJP Protest: अमित शाह के खिलाफ कथित अभद्र भाषा के इस्तेमाल के मामले में जीरो एफआईआर दर्ज की गई है. पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की जांच के लिए संबंधित राज्य की पुलिस को भेज दिया है.
Union Home Minister Amit Shah

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

Amit Shah CJP Protest: देश की राजधानी द‍िल्‍ली में प‍िछले द‍िनों हुए प्रदर्शन के दौरान जमकर गाली-गलौच का मामला सामने आया. इस मामले में अब तक कई लोगों पर मामला दर्ज किया गया है. पीएम मोदी ने तक ने इस मामले को लेकर एक वीड‍ियो सोशल मीड‍िया पर शेयर किया था. अब एक कदम आग बढ़ते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कथित रूप से अभद्र भाषा का इस्तेमाल किए जाने के मामले में पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज की है.

पूर मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो से जुड़ा बताया जा रहा है. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने बिना देरी किए कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी. मामले को आगे की जांच के लिए संबंधित राज्य की पुलिस को भेज दिया है.

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शिकायत में आरोप लगाया गया है कि वीडियो में अमित शाह के लिए अपमानजनक और आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया. शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद जीरो एफआईआर दर्ज की गई. इसके बाद केस को उस स्थान के पुलिस थाने में भेजा गया, जहां यह घटना होने का दावा किया गया है.

क्‍या है जीरो FIR?

जीरो एफआईआर ऐसी व्यवस्था है, जिसके तहत किसी भी थाने में शिकायत दर्ज कराई जा सकती है. चाहे घटना किसी दूसरे जिले या राज्य में हुई हो. इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि शिकायत दर्ज करने में देरी न हो और समय रहते कानूनी कार्रवाई शुरू की जा सके.

पूरे मामले को लेकर पुल‍िस ने क्‍या कहा?

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच के दौरान वीडियो की सत्यता, उसके स्रोत और उसमें शामिल लोगों की भूमिका की भी जांच की जाएगी. यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं, तो संबंधित कानूनों के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल किसी भी व्यक्ति को दोषी नहीं माना गया है. जांच पूरी होने का इंतजार किया जा रहा है.

इस घटना के बाद राजनीतिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है. समर्थकों का कहना है कि किसी भी जनप्रतिनिधि के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए. जबकि कुछ लोगों का मानना है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित होगा.

फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है. जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि मामले में किसके खिलाफ क्या कार्रवाई की जाएगी. कानून व्यवस्था बनाए रखने और तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष जांच करना ही पुलिस की प्राथमिकता बताई जा रही है.

ये भी पढ़ें:कोलकाता में तसलीमा नसरीन की वापसी पर विवाद, मंच पर मचा बवाल

ज़रूर पढ़ें