IND VS SL: टीम इंडिया को लगा 440 वोल्ट का झटका, श्रीलंका टेस्ट से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, ये खिलाड़ी करेगा रिप्लेस

Jasprit Bumrah: श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इस सीरीज से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह आकिब नबी को टीम में शामिल किया गया है.
Jasprit Bumrah

जसप्रीत बुमराह

Jasprit Bumrah: भारतीय क्रिकेट टीम को इसी महीने श्रीलंका का दौरा करना है, जहां दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है. इस सीरीज से पहले टीम इंडिया को 440 वोल्ट का झटका लगा है. टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोट के चलते इस आगामी सीरीज से बाहर हो गए हैं. बीसीसीआई ने उनके रिप्लेसमेंट का भी ऐलान कर दिया है.

श्रीलंका दौरे से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह

दरअसल 15 अगस्त से भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है. इस आगामी सीरीज से पहले टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह बाहर हो गए हैं. बुमराह इन दिनों घुटने की चोट से जूझ रहे हैं. बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में शुरुआती जांच के बाद भी उन्हें घुटने में तकलीफ महसूस हो रही है, जिसके चलते मेडिकल टीम ने उन्हें आराम की सलाह दी है.

यह भी पढ़ें: इंग्लैंड में कुलदीप यादव ने बरपाया कहर, बेन स्टोक्स को किया आउट,VIDEO वायरल

ये खिलाड़ी करेगा रिप्लेस

बुमराह के बाहर होने के बाद बीसीसीआई ने उनके रिप्लेसमेंट का भी ऐलान कर दिया है. जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को बुमराह की जगह टीम में शामिल किया गया है. बीसीसीआई ने अपने एक्स हैंडल पर एक जानकारी शेयर करते हुए बताया कि नबी को पहली बार भारतीय टेस्ट टीम के लिए चुना गया है.

ये गेंदबाज भी हैं चोटिल

जसप्रीत बुमराह के अलावा भारतीय तेज गेंदबाज हर्षित राणा और ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी भी चोटिल होने के कारण इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं. वहीं, तेज गेंदबाज आकाशदीप अभी अपने पीठ के दर्द से नहीं उबर पाए हैं. स्टार ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर भी मांसपेशियों में खिंचाव के कारण श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच से बाहर हैं.

ज़रूर पढ़ें