‘सॉरी अश्विन भाई…’, अर्शदीप सिंह ने रविचंद्रन अश्विन से क्यों मांगी माफी? जानें वजह

Arshdeep Singh: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार वजह उनका क्रिकेट प्रदर्शन नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर उनका चुलबुला अंदाज है.
Arshdeep Singh or R Ashwin

अर्शदीप सिंह और रविचंद्रन अश्विन

Arshdeep Singh: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार वजह उनका क्रिकेट प्रदर्शन नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर उनका चुलबुला अंदाज है. हाल ही में अर्शदीप ने एक इंटरव्यू के दौरान भारत के दिग्गज पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन से माफी मांगी है. इसके बाद सबके मन में यही सवाल है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि अर्शदीप को अश्विन अन्ना से माफी मांगनी पड़ी? आइए जानते हैं…

अर्शदीप सिंह ने चुने टॉप-5 भारतीय गेंदबाज

दरअसल हाल ही में कृष्णंक आत्रेय के यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह से उनके पसंदीदा टॉप-5 भारतीय गेंदबाजों को चुनने और उन्हें रैंक करने के लिए कहा गया था. अर्शदीप ने अपने फेवरट टॉप-5 गेंदबाजों की लिस्ट में भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल और रविचंद्रन अश्विन को जगह दी.

यह भी पढ़ें: श्रीलंका दौरे से पहले राहुल-जायसवाल ने स्पिन के खिलाफ की स्पेशल ट्रेनिंग, पूर्व सिलेक्टर का मिला साथ

इन खिलाड़ियों को दी जगह

अर्शदीप सिंह ने अपनी इस लिस्ट में स्विंग गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को टॉप पर रखते हुए कहा कि वह उनके पर्सनल फेवरेट हैं. दूसरे नंबर पर अर्शदीप ने शमी को रखते हुए कहा कि उनकी सीम का जवाब नहीं है और वह किसी भी पिच पर गेंद को स्विंग करा सकते हैं. तीसरे नंबर पर उन्होंने चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव को रखा और कहा कि उनकी कला और विकेट लेने की क्षमता की शानदार है. वहीं, चौथे नंबर पर अर्शदीप ने पंजाब किंग्स के अपने साथी युजवेंद्र चहल को रखा. पांचवें और आखिरी नंबर पर उन्होंने रविचंद्रन अश्विन को जगह दी.

अश्विन से क्यों मांगी माफी?

अर्शदीप अपनी लिस्ट में जब पांचवें नंबर पर आए, तो उन्हें तुरंत अहसास हुआ कि भारत के इतने बड़े मैच विनर खिलाड़ी को सबसे नीचे रखना सही नहीं और इसी लिए उन्होंने अश्विन से माफी मांगी. अपनी बात को संभालते हुए अर्शदीप ने हंसते हुए कहा कि मैं अश्विन भाई को सबसे नीचे रेट नहीं करना चाहता था, लेकिन उनके लिए ऊपर कोई जगह नहीं बची थी.

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए अर्शदीप ने कहा कि अश्विन एक शानदार खिलाड़ी हैं और आईपीएल के दौरान वह पंजाब की टीम में मेरे पहले कप्तान भी रह चुके हैं. इसके बाद अर्शदीप ने अश्विन से माफी मांगते हुए कहा कि सॉरी अश्विन भाई, मैं आपको पर्सनली मैसेज करके माफी मांग लूंगा.

ज़रूर पढ़ें