क्या अजीत अगरकर की होगी टीम इंडिया से छुट्टी? चीफ सिलेक्टर बनने के लिए इस दिग्गज का सामने आया नाम
अजित अगरकर और वीवीएस लक्ष्मण
Team India Cheif Selector: भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का कार्यकाल जल्द ही समाप्त होने वाला है. ऐसे में भारतीय क्रिकेट में नए चीफ सिलेक्टर को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीसीसीआई पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण को नया चीफ सिलेक्टर बनाने पर विचार कर रहा है. पहले खबर थी कि बीसीसीआई अगरकर का कार्यकाल सितंबर से बढ़ाकर अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप 2027 तक बरकरार रखेगी. लेकिन, हाल ही में इंग्लैंड दौरे से जुड़े कुछ विवादों के कारण उनकी नौकरी खतरे में है.
इंग्लैंड दौरे में ऐसा क्या हुआ?
अब सबके मन में एक ही सवाल है कि इंग्लैंड दौरे पर ऐसा क्या हुआ, जिससे अजीत अगरकर की कुर्सी खतरे में पड़ गई है? दरअसल हाल ही में इंग्लैंड दौरे के दौरान दूसरे वनडे मैच से पहले भारतीय दिग्गज रोहित शर्मा के करियर के खत्म होने की खबरे सामने आई थी, उसके बाद बीसीसीआई सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने बिना चीफ सिलेक्टर से सलाह किए बिना कह दिया कि रोहित जब तक टीम योजना का हिस्सा है, तब तक वह खेलेंगे और फिर उसके बाद हिटमैन ने लॉर्ड्स में ऐतिहासिक शतक जड़ा था.
VVS LAXMAN AS TEAM INDIA CHIEF SELECTOR. 🇮🇳
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) August 5, 2026
– The BCCI is considering to appoint VVS as the new Chief Selector. Final decision to be made in September. (Abhishek Tripathi). pic.twitter.com/touxgavGEv
यह भी पढ़ें: IND vs SL: श्रीलंका में किसका पलड़ा भारी? जानें टेस्ट क्रिकेट में दोनों टीमों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
अजीत अगरकर की जगह लेंगे ये दिग्गज?
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को अजीत अगरकर पर भरोसा था और वे 2027 वर्ल्ड कप तक उनके कॉन्ट्रैक्ट को बढ़ाने पर विचार कर रहे थे, लेकिन हाल के दिनों में हुई मौजूदा घटनाओं ने अधिकारियों को फिर से सोचने पर मजबूर कर दिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक बीसीसीआई का एक तबका अजीत अगरकर की जगह वीवीएस लक्ष्मण को चीफ सिलेक्टर बनाने पर विचार कर रहा है. बोर्ड के उन अधिकारियों को लगता है कि लक्ष्मण की बातों को ज्यादा तवज्जो मिलेगी.
असमंजस में BCCI
दैनिक जागरण की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अजीत अगरकर को हटाने और वीवीएस लक्ष्मण को चीफ सिलेक्टर बनाने के फैसले के बीच बीसीसीआई फिलहाल असमंजस में है. रिपोर्टस की माने तो सितंबर में होने वाली बीसीसीआई की सालाना बैठक में इस पर फैसला लिया जा सकता है. रिपोर्ट्स में तो यह भी दावा किया जा रहा है कि सबकुछ श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के नतीजे से तय होगा.