CWG के पदक विजेताओं से मिले PM मोदी, बॉक्सर लवलीना से पूछा सवाल, खेलों के सपोर्ट में दिया खास मैसेज

CWG Medal Winners: रविवार 9 अगस्त को शाम 7 बजे लोक कल्याण मार्ग में पीएम मोदी ने अपने आवास पर कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के पदक विजेताओं का स्वागत किया. इस दौरान प्रधानमंत्री ने सभी विजेताओं से खास मुलाकात की.
PM Modi with CWG Medal Winners

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कॉमवेल्थ गेम्स पदक विजेताओं के साथ

CWG Medal Winners: ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का सफर बेहद शानदार रहा. भारतीय खिलाड़ियों ने ग्लासगो में अपने-अपने खेलों में दम दिखाया और देश के लिए 39 मेडल जीते. खिलाड़ियों के भारत लौटने के बाद देश में उनका स्वागत भी हुआ. इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी मेडलिस्ट का खास स्वागत करते हुए लोक कल्याण मार्ग में उनकी मेजबानी की.जहां पीएम मोदी ने देश के खिलाड़ियों को खास संदेश दिया.

पदक विजेताओं से मिले PM मोदी

दरअसल बीते दिन रविवार 9 अगस्त को शाम 7 बजे लोक कल्याण मार्ग में पीएम मोदी ने अपने आवास पर कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के पदक विजेताओं का स्वागत किया. इस दौरान प्रधानमंत्री ने सभी विजेताओं से खास मुलाकात की ओर उनके एक्सपीरियंस को सुना और अपने विचार भी इन खिलाड़ियों के साथ शेयर किए. खिलाड़ियों के साथ इस मुलाकात का अंत एक शानदार वीडियो के साथ हुआ, जिसे पीएम ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया.

यह भी पढ़ें: ‘3 साल तक मेरे स्पॉन्सर रहे…’,गोल्ड मेडलिस्ट साक्षी चौधरी का विराट कोहली को लेकर बड़ा खुलासा

पीएम मोदी ने शेयर किया खास मैसेज

दरअसल पीएम मोदी ने खिलाड़ियों से मुलाकात का एक वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया. इस रील में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पदक जीतने वाले सभी खिलाड़ी नजर आ रहे हैं. वीडियो में गोल्ड मेडलिस्ट साक्षी चौधरी के हाथों में कैमरा है. जिसमें वह कह रही है कि सभी मेडलिस्ट के लिए पीएम मोदी से मिलन गर्व की बात थी.

इसके बाद वीडियो में प्रधानमंत्री मोदी ने देश के नाम खेल से जुड़ा एक खास संदेश दिया, जिसमें उन्होंने कहा, ”जो खेलेगा, वो खिलेगा. अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए पीएम ने कहा हमेशा भरत के लिए चीयर करते रहे. भारत माता की जय.

पीएम मोदी ने बॉक्सर लवलीना से पूछा सवाल

इस मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने बॉक्सिंग स्टार लवलीना से मजकीय अंदाज में पूछा,’क्या हुआ, वो रेस्टोरेंट वाले से झगड़ा क्यों कर रही थीं?’ इसपर लवलीना हंस पड़ीं और उन्होंने पीएम को पूरी घटना बताई. भारतीय बाक्सर ने बताया कि वह खुशी का मौका था और सभी खिलाड़ी जश्न मनाने गए थे, लेकिन भारत का गलत नक्शा देखकर उन्हें अच्छा नहीं लगा और उन्होंने रेस्टोरेंट के मैनेजमेंट से इसे लेकर आपत्ति जताई, जिसके बाद उसमें बदलाव भी किया गया.

ज़रूर पढ़ें