‘अगर मुझे कॉल आए…’,टीम इंडिया में वापसी को लेकर भुवनेश्वर कुमार ने तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान
भुवनेश्वर कुमार
Bhuvneshwar Kumar: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी स्टार बल्लेबाज भुवनेश्वर कुमार एक बार फिर सुर्खियों में हैं. टीम इंडिया से लंबे समय से बाहर चल रहे भुवी ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप में खेलने और भारतीय टीम में अपनी वापसी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने साफ कर दिया है कि अगर चयनकर्ता उन्हें भारतीय टीम में वापसी का मौका देते हैं तो वह इसके लिए पूरी तरह तैयार हैं.
वापसी को लेकर क्या बोले भुवनेश्वर कुमार
दरअसल हाल ही में भारतीय स्टार पेसर भुवनेश्वर कुमार से 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए उनके संभावित चयन को लेकर सवाल पूछा गया था. इस बार 36 साल के गेंदबाज ने कहा कि अगर उन्हें मौका मिलता है तो वह फिर से भारत की जर्सी पहनने के लिए तैयार हैं. टीम इंडिया में अपनी वापसी को लेकर भुवी ने कहा,”अगर मुझे कॉल आता है तो मैं मना क्यों करूंगा?बिल्कुल तैयार हूं.”भुवी के इस बयान के बाद टीम इंडिया में उनकी वापसी की चर्चा तेज हो गई है.
🚨 BHUVNESHWAR KUMAR ON INDIA COMEBACK 🚨
— Indian cricket (@Cricketpaglu45) August 10, 2026
If i get a call, I'm absolutely ready. (Indian Express) pic.twitter.com/MWlH4wIip2
यह भी पढ़ें: मैदान से दूर कहां के जंगलों में घूम रहे हैं वैभव सूर्यवंशी? वायरल हुई तस्वीर
क्रिकेट पर पूरा फोकस
हालांकि, भुवी ने ये भी साफ किया है कि फिलहाल उनका पूरा फोकस क्रिकेट खेलने और अच्छा प्रदर्शन करने पर है.बता दें, वह 14 अगस्त से शुरू होने वाली यूपी टी20 लीग से पहले लखनऊ फाल्कन्स के ट्रेनिंग सेशन में शामिल हुए हैं. उन्होंने कहा, मेरा काम क्रिकेट खेलना है और इसलिए मैं यहां यूपी टी20 लीग में खेलने आया हूं. मैं यहां दूसरी जगह जाने या दूसरे लेवल पर पहुंचने के लिए नहीं आया हूं.
IPL 2026 में किया शानदार प्रदर्शन
36 साल के भारतीय स्टार गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन किया और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को लगातार दूसरा खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई थी. इस पूरे सीजन में भुवी ने 16 मैचों में कुल 28 विकेट लिए थे. इस धमाकेदार प्रदर्शन के साथ ही टीम इंडिया में उनकी वापसी को लेकर चर्चा तेज हो गई थी.