Raipur News: रहेजा रेसीडेंसल समेत 4 बड़े बकायादारों पर निगम की कार्रवाई, 3 व्यसायिक परिसर सील

गर निगम जोन-9 की राजस्व टीम ने बकाया राशि जमा नहीं करने वाले चार बकायेदारों के बल्क नल कनेक्शन विच्छेद किए, जबकि दो बकायेदारों के व्यवसायिक परिसरों को सीलबंद किया गया. वहीं, जोन-7 में भी एक बकायेदार के व्यवसायिक परिसर पर सीलबंदी की कार्रवाई की गई.
Raipur Nagar Nigam

रायपुर नगर निगम

Raipur News: रायपुर. नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर शहर में बकाया राजस्व की वसूली के लिए अभियान जारी है. इसी क्रम में नगर निगम जोन-9 की राजस्व टीम ने बकाया राशि जमा नहीं करने वाले चार बकायेदारों के बल्क नल कनेक्शन विच्छेद किए, जबकि दो बकायेदारों के व्यवसायिक परिसरों को सीलबंद किया गया. वहीं, जोन-7 में भी एक बकायेदार के व्यवसायिक परिसर पर सीलबंदी की कार्रवाई की गई.

जोन-9 में उपायुक्त राजस्व डॉ. अंजलि शर्मा और जोन कमिश्नर राकेश शर्मा के निर्देश पर सहायक राजस्व अधिकारी नरेंद्र कुमार नायक, राजस्व निरीक्षक इस्माइल खान और सहायक राजस्व निरीक्षक लोकेश पाटले की मौजूदगी में कार्रवाई की गई.

राजस्व टीम ने रहेजा स्काई स्कैप्स रेसिडेंशियल सहकारी संस्था मर्यादित पर 3 लाख 23 हजार 190 रुपए की बकाया राशि जमा नहीं करने पर बल्क नल कनेक्शन काट दिया. इसी संस्था के एक अन्य प्रकरण में 4 लाख 74 हजार 26 रुपए बकाया होने पर भी बल्क नल कनेक्शन विच्छेद किया गया.

इसी तरह वार्ड-8 क्षेत्र में विश्वभारती बिल्ड (VISHWA BHARATI) के कंडवारा निवासी योगेश अग्रवाल (Yogesh Agrawal) द्वारा वर्ष 2017-18 से बकाया राशि जमा नहीं करने पर बल्क नल कनेक्शन काटने की कार्रवाई की गई. वहीं, कीर्ति नचरानी पर 1 लाख 4 हजार 76 रुपए की बकाया राशि होने पर व्यवसायिक परिसर सीलबंद किया गया. पवन कुमार अग्रवाल द्वारा 20 हजार 984 रुपए की बकाया राशि जमा नहीं करने पर उनके व्यवसायिक परिसर में ताला लगाकर सीलबंदी की गई.

जोन-7 में भी सीलबंदी

इधर, नगर निगम जोन-7 के राजस्व विभाग ने जोन कमिश्नर डॉ. तृप्ति पाणीग्रही के मार्गदर्शन में वार्ड क्रमांक 22 के आमानाका क्षेत्र में कार्रवाई की. यहां वर्ष 2022-23 से 1 लाख 5 हजार 676 रुपए की बकाया राशि जमा नहीं करने वाले मोहम्मद हुसैन के व्यवसायिक परिसर में ताला लगाकर उसे सीलबंद कर दिया गया. नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि बकाया कर एवं अन्य राजस्व की राशि समय पर जमा नहीं करने वाले बकायेदारों के खिलाफ इसी तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.

ये खबर भी जरूर पढ़ेंः Raipur: घरेलू विवाद में गला घोंटकर पत्नी की हत्या, पति को आजीवन कारावास की सजा, जानें कैसे हुआ था खुलासा

ज़रूर पढ़ें