IND vs AFG: स्टार स्पोर्ट्स नहीं, इस चैनल पर होगा भारत बनाम अफगानिस्तान टी20 सीरीज का लाइव प्रसारण, जानें पूरी डिटेल

IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाले टी20 सीरीज के मुकाबलों का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर नहीं, बल्कि सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा.
IND vs AFG

भारत बनाम अफगानिस्तान

IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच सितंबर में तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जानी है, जिसका पहला मुकाबला 13 सितंबर को खेला जाएगा. इस सीरीज के लिए बीसीसीआई और अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने संयुक्त रूप से शेड्यूल का ऐलान कर दिया है. हालांकि एसीबी इस कार्यक्रम में बदलाव चाहता है. इन सब के बीच सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग को लेकर चर्चा तेज हो गई है. क्रिकेट फैंस ये जानने के लिए उत्सुक हैं कि इस सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग कहां होगी? आइए जानते हैं?

कहां देखें सीरीज का लाइव प्रसारण?

भारतीय क्रिकेट टीम जल्द ही अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में मैदान पर नजर आएगी. इस सीरीज को लेकर शेड्यूल में बदलाव के साथ-साथ लाइव प्रसारण को लेकर भी तस्वीर साफ हो गई है. भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाले टी20 सीरीज के मुकाबलों का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर नहीं, बल्कि सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा.

कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग?

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज के मुकाबलों की लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड पर होगी. बता दें, लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी जानकारी 12 अगस्त को ही सामने आ गई थी, जावब सीरीज के शेड्यूल का ऐलान हुआ था. दोनों देशों के बीच यह सीरीज 13 से 17 सितंबर के बीच खेली जाएगी.

सीरीज के सभी मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे. अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड एक मैच 14 सितंबर को खेलना चाहत है. ऐसे में सीरीज के कार्यक्रम में बदलाव हो सकता है.

भारत ने एकतरफा अंदाज में जीती थी वनडे सीरीज

भारत और अफगानिस्तान के बीच जून 2026 में तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली गई थी, जिसे भारतीय टीम ने एकतरफा अंदाज में 3-0 से अपने नाम की थी. अब ऐसे में भारत अपने घर में अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भी कब्जा करना चाहेगा. हालांकि आगामी टी20 सीरीज में भारत अपने ही घर में मेहमान की भूमिका निभाएगा.

ज़रूर पढ़ें