हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में होगी भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

Hockey World Cup 2026: हॉकी के सबसे बड़े टूर्नामेंट में से एक एफआईएच हॉकी वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 15 अगस्त से होने जा रहा है. इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत देखने को मिलेगी.
India vs Pakistan

भारत बनाम पाकिस्तान

Hockey World Cup 2026: हॉकी के सबसे बड़े टूर्नामेंट में से एक एफआईएच हॉकी वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 15 अगस्त से होने जा रहा है. इस बार टूर्नामेंट की मेजबानी नीदरलैंड्स और बेल्जियम मिलकर कर रहे हैं. इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम भी हिस्सा ले रही है और खिताब जीतने की दावेदार भी मानी जा रही है. आगामी टूर्नामेंट के लिए भारत को पूल डी में रखा गया है, जिसमें भारत के अलावा पाकिस्तान, वेल्स और इंग्लैंड की टीम शामिल है.

भारत कब खेलेगा अपना पहला मैच?

भारतीय मेंस हॉकी टीम हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में अपने अभियान की शुरुआत 15 अगस्त को वेल्स के खिलाफ करेगी. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला शाम 4:30 बजे शुरू होगा. हालांकि, लोकल टाइम में उस समय दोपहर के 1 बजे होंगे. बता दें, टूर्नामेंट नीदरलैंड में हो रहा है, जहां के टाइम के हिसाब से भारत साढ़े 3 घंटे आगे है और यही वजह है कि मैच 4:30 बजे शुरू होगा.

यह भी पढ़ें: तंजीद हसन ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर टेस्ट शतक लगाने वाले बने पहले बांग्लादेशी खिलाड़ी

कब होगी भारत-पाकिस्तान की भिड़त?

इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत 19 अगस्त को होगी. टूर्नामेंट में यह भारत का तीसरा मुकाबला होगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे खेला जाएगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय टीम ग्रुप स्टेज यानी पूल डी के अपने सभी मैचों को एम्स्टर्डम के एम्सटेलवीन के वैगनर हॉकी स्टेडियम मेंन खेलेगी.

हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में भारत का पूरा शेड्यूल

  • 15 अगस्त: भारत बनाम वेल्स (शाम 4:30 बजे)
  • 17 अगस्त: भारत बनाम इंग्लैंड (शाम 6:30 बजे)
  • 19 अगस्त: भारत बनाम पाकिस्तान (शाम 6:30 बजे)

ज़रूर पढ़ें