हॉकी वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की गजब बेइज्जती, पेनल्टी कॉर्नर का गियर ड्रेसिंग रूम में भूले, कप्तान को मिला ग्रीन कार्ड

Pakistan Hockey Team: हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान की टीम को इंग्लैंड के खिलाफ अपने मुकाबले में 1-4 से करारी हार का सामना करना पड़ा. मैच दौरान पाकिस्तानी टीम की एक बड़ी लापरवाही ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है.
Pakistan Hockey Team

पाकिस्तान हॉकी टीम

Pakistan Hockey Team: हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान की टीम को इंग्लैंड के खिलाफ अपने मुकाबले में 1-4 से करारी हार का सामना करना पड़ा. मैच दौरान पाकिस्तानी टीम की एक बड़ी लापरवाही ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. मैच के पहले हाफ में पाकिस्तानी टीम पेनल्टी कॉर्नर लेने के लिए तैयार थी, लेकिन इस दौरान इस्तेमाल होने वाला जरूरी गियर टीम ड्रेसिंग रूम में ही भूल गई.

पाक कप्तान को मिला ग्रीन कार्ड

दरअसल हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेले गए मुकाबले में पाकिस्तानी टीम की एक हरकत ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. मैच के पहले हाफ में पाकिस्तान की टीम पेनल्टी कॉर्नर के लिए इस्तेमाल होने वाला गियर ड्रेसिंग रूम में ही भूल गई. यह घटना जब हुई तब इंग्लैंड 1-0 से आगे चल रहा था. मैच के 17वें मिनट पर गियर नहीं होने के कारण पाकिस्तान की टीम को पेनल्टी कॉर्नर लेने में कुछ देर दिक्कत हुई और इस देरी होने के चलते पाक कप्तान अबू बकर महमूद को ग्रीन कार्ड दिखाया गया.

यह भी पढ़ें: 2036 ओलंपिक को लेकर PM Modi का बड़ा ऐलान, 5 से 15 साल के बच्चों के लिए गांवों-स्कूलों में टैलेंट हंट

पूर्व कप्तान ने जताई नाराजगी

वहीं, पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलमान अकबर ने इस घटना की निंदा करते हुए नाराजगी जताई. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर टीम की तैयारी, अनुशासन और संगठन पर सवाल उठाए. बता दें, पाकिस्तान लंबे समय बाद हॉकी वर्ल्ड कप में वापसी कर रहा है, ऐसे में टूर्नामेंट के अपने पहले ही मुकाबले में लापरवाही के चलते उसकी किरकिरी हो गई है.

टीम की तैयारियों पर उठे सवाल

इंग्लैंड के खिलाफ टूर्नामेंट के अपने पहले मुकाबले में इस तरह की लापरवाही ने पाकिस्तान टीम की तैयारियों पर गंभीर सवाल उठा दिए हैं. मैदान पर इंग्लिश टीम ने जहां पाकिस्तान को 4-1 से हरा दिया है, वहीं मैदान के बाहर टीम के गियर भूलने की घटना आग की तरह वायरल हो रही है. टीम की यह लापरवाही पाकिस्तान हॉकी के लिए शर्मिंदगी का कारण बन गई.

ज़रूर पढ़ें