350+ विकेट, 4000 से ज्यादा रन…रवींद्र जडेजा ने रचा इतिहास, कपिल देव के खास क्लब में मारी एंट्री
रवींद्र जडेजा
Ravindra Jadeja: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है. श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेले जा रहे पहले टेस्ट के तीसरे दिन जडेजा ने अपने 350 टेस्ट विकेट पूरे कर लिए है. इसी के साथ वह टेस्ट क्रिकेट में 4000 से ज्यादा रन और 350 से ज्यादा विकेट लेने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय बन गए हैं. उनसे पहले यह कारनामा कपिल देव ने किया था.
रवींद्र जडेजा ने 350 विकेट पूरे कर रचा इतिहास
भारतीय स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने श्रीलंका की पारी के दौरान अपना 350वां विकेट लेते ही इतिहास रच दिया है. उन्होंने पहले श्रीलंकाई कप्तान धनंजय डी सिल्वा को आउट किया और इसके बाद केशरा नुवांथा को अपना शिकार बनाकर 350 विकेट का आंकड़ा छू लिया. इस उपलब्धि के साथ जडेजा टेस्ट में 350 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले सिर्फ पांचवें भारतीय गेंदबाज बन गए हैं. उनसे पहले अनिल कुंबले ने 619, रविचंद्रन अश्विन ने 537, कपिल देव ने 434 और हरभजन सिंह ने 417 टेस्ट विकेट झटके हैं.
🚨 Milestone Alert 🚨#TeamIndia all-rounder Ravindra Jadeja completes 3⃣5⃣0⃣ wickets in Test cricket 🫡🫡
— BCCI (@BCCI) August 17, 2026
Sri Lanka lose their 7th wicket
Updates ▶️ https://t.co/M9LVyCAp8y#SLvIND pic.twitter.com/mJI8XBLhEr
यह भी पढ़ें: ‘सब तलवार चलाएंगे…’,लाइव मैच में पंत-सरफराज ने की रवींद्र जडेजा की खिंचाई, वायरल हुआ VIDEO
टॉप-3 बाएं हाथ के स्पिनरों में शमिल हुए जडेजा
टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बाएं हाथ के स्पिनरों में रवींद्र जडेजा 351 विकेट के साथ तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. इस लिस्ट में श्रीलंका के रंगना हेराथ 433 विकेट के साथ टॉप पर हैं. वहीं न्यूजीलैंड के डेनियल विटोरी 362 विकेट के साथ दूसरे नंबर पर हैं. श्रीलंका के खिलाफ पहली पारी में 3 विकेट लेकर जडेजा ने 351 विकेट के साथ तीसरे नंबर पर आ गए हैं. खास बात यह है कि जडेजा भारत के एकमात्र ऐसे बाएं हाथ के स्पिनर हैं जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 350+ विकेट लिए हैं.
कपिल देव के खास क्लब में मारी एंट्री
रवींद्र जडेजा ने 350 टेस्ट विकेट पूरे करते ही कपिल देव के खास क्लब में एंट्री कर ली है, जिसमें दुनिया के सिर्फ चार क्रिकेटर शामिल हैं. कपिल देव ने टेस्ट क्रिकेट में 5248 रन बनाए और 434 विकेट लिए हैं. वहीं, इंग्लैंड के इयान बॉथम के साथ इस फॉर्मैट में 5200 रन और 383 विकेट दर्ज हैं. न्यूजीलैंड के डेनियल विटोरी ने 4531 रन के साथ 362 टेस्ट विकेट लिए हैं. अब इस एलीट क्लब में रवींद्र जडेजा का नाम भी जुड़ गया है जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 4108 रन बनाने के साथ 351 विकेट झटके हैं.