रोहित शर्मा से मिलने 1479KM साइकिल चलाकर मुंबई पहुंचा फैन, हिटमैन भी रह गए हैरान

Rohit Sharma: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा की लोकप्रियता किसी से छिपी नहीं है. हाल ही में उनका एक फैन ओडिशा से मुंबई तक साइकिल चलाकर उनसे मिलने पहुंचा है.
Rohit Sharma With Fan

फैन के साथ रोहित शर्मा

Rohit Sharma: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा की लोकप्रियता किसी से छिपी नहीं है. देश ही नहीं बल्कि, दुनियाभर में उनके करोड़ों फैंस है. अब रोहित का एक ऐसा ही जबरा फैन चर्चा में आ गया है, जिसने अपने पसंदीदा क्रिकेटर से मिलने के करीब 1479 किलोमीटर का सफर साइकिल से तय किया है.

बता दें, हाल ही में हिटमैन का एक फैन ओडिशा से मुंबई तक साइकिल चलाकर उनसे मिलने पहुंचा है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

रोहित शर्मा से मिलने पहुंचा फैन

दरअसल हाल ही में रोहित शर्मा का एक फैन ओडिशा से 1479 किलोमीटर की दूरी साइकिल से तय करके उनसे मिलने मुंबई पहुंचा है. इस फैन का नाम सुनील बताया जा रहा है. सुनील अपने साथ रोहित के लिए ओडिशा का एक शॉल, भगवान जगन्नाथ जी और राधा-कृष्ण का खूबसूरत फोटो फ्रेम लेकर आया था. साथ ही इस फैन ने रोहित और उनकी वाइफ रितिका सजदेह की एक स्पेशल फ्रेम की गई फोटो भी गिफ्ट की.

यह भी पढ़ें: 350+ विकेट, 4000 से ज्यादा रन…रवींद्र जडेजा ने रचा इतिहास, कपिल देव के खास क्लब में मारी एंट्री

रोहित ने फैन को लगाया गले

रोहित को जैसे ही पता चला कि उनका फैन इतनी लंबी दूरी साइकिल से तय करके उनसे मिलने आया है, तो वो भी हैरान रह गए. उनके मुंह से अचानक निकला बाप से बाप! इतनी दूर से आए हो आप! रोहित ने सुनील से मिलते ही उसे तुरंत गले लगा लिया. बातचीत के दौरान रोहित ने बड़े ही गर्व से अपनी टीम को बताया कि यह लड़का ओडिशा से आया है. सुनील ने अपने इस खास पल का वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसपर लोग लगातार कमेंट्स कर अपना रिएक्शन दे रहे हैं.

लॉर्ड्स में जड़ा था शतक

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा इन दिनों क्रिकेट मैदान से दूर अपने परिवार के साथ छुट्टियां मना रहे हैं. रोहित को आखिरी बार इंग्लैंड के खिलाफ एक्शन में देखा गया था, जहां उन्होंने तीसरे और आखिरी वनडे मैच में लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर शानदार शतक जड़ा था. इस मैच में हिटमैन ने 138 रनों की तूफानी पारी खेली थी.

ज़रूर पढ़ें