MP Cabinet Decisions: चार वर्किंग वुमन हॉस्टल और लाड़ली बहना योजना के लिए बजट स्वीकृत, मोहन कैबिनेट में इन फैसलों पर भी लगी मुहर

MP Cabinet Decisions: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में आज भोपाल स्थित वल्लभ भवन में मोहन कैबिनेट की एक अहम बैठक आयोजित की गई.
Cabinet Decisions

CM मोहन यादव

MP Cabinet Decisions: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में आज भोपाल स्थित वल्लभ भवन में मोहन कैबिनेट की एक अहम बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में राज्य के विकास, बुनियादी ढांचे, किसानों की सुविधाओं और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगी है. मंत्री राकेश सिंह ने इस बैठक में हुए फैसलों की जानकारी दी है.

लाडली बाहना और लाडली लक्ष्मी के लिए बजट

कैबिनेट बैठक में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने वाली लाड़ली बहना योजना को लेकर बड़ा वित्तीय फैसला लिया गया। अगले पांच वर्षों के लिए इस योजना के लिए 1 लाख 14 हजार 365 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है. वहीं कैबिनेट ने लाड़ली लक्ष्मी योजना के लिए भी अगले पांच वर्षों के लिए बड़ा बजट मंजूर किया है. उपलब्ध जानकारी के अनुसार इस योजना के लिए 16 हजार 326 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है.

पीएम मातृ वंदना योजना और स्वास्थ्य क्षेत्र

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के लिए भी कैबिनेट ने राशि मंजूर की है. अगले पांच वर्षों के लिए इस योजना के तहत 2,137 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है. कैबिनेट बैठक में स्वास्थ्य क्षेत्र को भी महत्वपूर्ण स्थान दिया गया. उपलब्ध जानकारी के मुताबिक स्वास्थ्य योजनाओं और संबंधित कार्यों के लिए 11 हजार 835 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है.

इन प्रस्तावों पर भी लगी मुहर

1.कृषि शिक्षा, अनुसंधान और विस्तार से जुड़े कार्यों के लिए 870 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है.

2.मध्य प्रदेश सरकार ने नर्मदा नदी को स्वच्छ और अविरल बनाए रखने के उद्देश्य से ‘नमन मिशन’ के गठन को मंजूरी दी है. इसके लिए 100 करोड़ राज्य अनुदान दिए जाने की जानकारी दी गई है.

3.कैबिनेट ने सड़क विकास से जुड़े प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने के लिए सड़क विकास निगम में 35 नए पदों की स्वीकृति भी दी है.

4.बैठक में अगले पांच वर्षों के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी से संबंधित योजनाओं के लिए 492 करोड़ रुपये से अधिक की राशि मंजूर की गई है.

5.5 से 15 वर्ष की उम्र के बच्चों के बीच टैलेंट सर्च प्रोग्राम चलाकर प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान की जाएगी. इस प्रोग्राम में चयनित बच्चों को उनकी खेल प्रतिभा के अनुसार प्रशिक्षण दिया जाएगा.

6.सरकार चाहती है कि जिन रणनीतियों और व्यवस्थाओं के जरिए डिंडौरी ने बेहतर प्रदर्शन किया, उन्हें स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार दूसरे जिलों में भी लागू किया जाए

7.इस बैठक के दौरान CM मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लाल किले से लिए गए संकल्पों को पूरा करने की दिशा में काम करने के निर्देश दिए.

8.इस बैठक में निर्णय लिया गया है कि विज्ञान मंथन यात्राओं, विज्ञान मेलों और साइंस ऑन व्हील्स को बढ़ावा दिया जाएगा. राष्ट्रीय विज्ञान दिवस, गणित दिवस और तकनीकी दिवस पर विशेष आयोजन होंगे.क्रिएटिविटी लर्निंग सेंटर के जरिए बच्चों में वैज्ञानिक सोच और नवाचार को बढ़ावा मिलेगा.

ये भी पढ़ें:JSSC-CGL रद्द होने से मचा बवाल, नौकरी पा चुके अभ्यर्थी बोले- ‘एक पल में हम बेरोजगार हो गए’

ज़रूर पढ़ें