CG Big Breaking News: खेत में भूस्खलन से हड़कंप, 20 फीट तक धंसी जमीन

CG Big Breaking News: कोरबा. बांकीमोंगरा इलाके में खेत की जमीन अचानक धंसने से हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि जमीन करीब 20 फीट तक धंस गई, जिससे किसान को भारी नुकसान हुआ है. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. स्थानीय लोगों के मुताबिक, खेत में अचानक हुए इस भूस्खलन […]

CG Big Breaking News: कोरबा. बांकीमोंगरा इलाके में खेत की जमीन अचानक धंसने से हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि जमीन करीब 20 फीट तक धंस गई, जिससे किसान को भारी नुकसान हुआ है.

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. स्थानीय लोगों के मुताबिक, खेत में अचानक हुए इस भूस्खलन के पीछे एसईसीएल की भूमिगत खदान में हुई खनन गतिविधियों को संभावित कारण माना जा रहा है. हालांकि, जमीन धंसने की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है.

घटना की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दे दी गई है.खास बात यह है कि जिस क्षेत्र में यह घटना हुई है, वहां एसईसीएल की नंबर-4 खदान वर्तमान में बंद पड़ी है. इसके बावजूद जमीन धंसने की घटना ने भूमिगत खनन के प्रभाव को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं.

फिलहाल मौके की स्थिति और जमीन धंसने के कारणों की जांच का इंतजार है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन और एसईसीएल प्रबंधन से मामले की गंभीरता से जांच कराने और प्रभावित किसान को हुए नुकसान का आकलन कर उचित कार्रवाई की मांग की है.

देखें Video

ये खबर भी जरूर पढ़ेंः CG Crime News: अशिक्षा का फायदा उठाकर 60 वर्षीय महिला की 21 डिसमिल जमीन हड़पी, आरोपी गिरफ्तार

ज़रूर पढ़ें