एशियन गेम्स 2026 का शेड्यूल जारी, जानें भारत कब खेलेगा अपना पहला मैच
टीम इंडिया
Asian Games 2026: सितंबर-अक्टूबर में खेले जाने वाले एशियन गेम्स 2026 में क्रिकेट के शेड्यूल का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है. इस आगामी इवेंट में मेंस एंड वुमेंस टीमों के क्रिकेट टूर्नामेंट पर हर किसी की नजरें टिकी हुई हैं. ऐसे में हर किसी के मन में एक ही सवाल है कि एशियन गेम्स में भारतीय पुरुष टीम अपना पहला मुकाबला कब खेलेगी. आइए जानते हैं एशियन गेम्स 2026 में क्रिकेट का पूरा शेड्यूल.
भारत कब खेलेगा अपना पहला मैच?
मेंस क्रिकेट स्पर्धा में बांग्लादेश, भारत, पाकिस्तान और श्रीलंका को डायरेक्ट सीडेड टीमों के रूप में क्वार्टर फाइनल में एंट्री मिली है. इनके अलावा बाकी टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है. ग्रुप ए में अफगानिस्तान, जापान, नेपाल हैं. जबकि ग्रुप बी में हांगकांग, चीन, मलेशिया और ओमान को रखा गया है. इन सभी टीमों को पहले ग्रुप स्टेज मुकाबले खेलने होंगे. जबकि भारतीय मेंस टीम अपना क्वार्टर फाइनल मुकाबला 28 सितंबर को ग्रुप-ए की दूसरे नंबर की टीम के खिलाफ खेलेगी.
🚨ASIAN GAMES 2026 CRICKET SCHEDULE. 🚨 pic.twitter.com/6kLm7vQ7Dn
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) August 26, 2026
यह भी पढ़ें: दलीप ट्रॉफी 2026 में गरजा मुशीर खान का बल्ला, 96 रन बनाकर शतक से चूके
वुमेंस टीम कब खेलेगी अपना पहला मैच?
एशियन गेम्स 2026 में वुमेंस क्रिकेट स्पर्धा की शुरुआत 17 सितंबर से होगी. भारतीय महिला टीम अपना पहला मुकाबला 18 सितंबर को जापान के खिलाफ खेलेगी. बता दें, इस ईवेंट में सभी मुकाबले कोरोगी एथलेटिक पार्क में खेले जाएंगे. टूर्नामेंट में भारतीय पुरुष और महिला दोनों टीमें मेडल जीतने के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं.
एशियन गेम्स 2026 में क्रिकेट का पूरा शेड्यूल
- 24 से 26 सितंबर (ग्रुप स्टेज मैच)- जापान, अफगानिस्तान, हांगकांग, नेपाल, मलेशिया और ओमान के मैच
- 28 सितंबर (QF1)- पाकिस्तान बनाम ग्रुप-बी की दूसरे नंबर की टीम, QF2: भारत बनाम ग्रुप-ए की दूसरे नंबर की टीम
- 29 सितंबर (QF3)- श्रीलंका बनाम ग्रुप-ए की विनर, QF4:बांग्लादेश बनाम ग्रुप-बी की विनर
- 1 अक्तूबर- सेमीफाइनल 1, सेमीफाइनल 2
- 3 अक्तूबर- ब्रॉन्ज मेडल मैच, फाइनल मैच