Rajnandgaon News: रेलवे अंडरब्रिज या मौत का जाल? 15 फीट गहरे पानी से भरे गड्ढे में डूबने से युवक की मौत

Rajnandgaon News: राजनांदगांव में पिछले तीन साल से अधूरे पड़े गौरीनगर अंडरब्रिज के 15 फीट गहरे गड्ढे में डूबने से 45 वर्षीय सफाई कर्मी संतोष सोनवाने की मौत हो गई. परिजनों ने रेलवे पर सुरक्षा इंतजाम न करने का आरोप लगाया है, हादसे के बाद 6 बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है.
rajnandgaon news

rajnandgaon news

Rajnandgaon News: पिछले तीन साल से अंडरब्रिज निर्माण पूरा होने का इंतजार कर रहे गौरीनगर और स्टेशनपारा के रहवासियों की परेशानी अब जानलेवा साबित हो गई है. निर्माणाधीन गौरीनगर अंडरब्रिज के पास बने करीब 15 फीट गहरे गड्ढे में डूबने से 45 वर्षीय संतोष सोनवाने की मौत हो गई. आरोप है कि रेलवे ने निर्माण स्थल पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए थे. हादसे के बाद आसपास के लोगों में आक्रोश बढ़ गया है.

यह है पूरा मामला

घटना शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे की बताई जा रही है. मृतक की पत्नी दुलारी सोनवाने के अनुसार, उनके पति अंडरब्रिज के पास बैठे थे. इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वे गहरे गड्ढे में जा गिरे. गड्ढे में पानी भरा होने के कारण उनकी डूबने से मौत हो गई. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

छह बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

संतोष सोनवाने मेडिकल कॉलेज पेंड्री में सफाई कर्मी के रूप में काम करते थे और परिवार में कमाने वाले अकेले सदस्य थे. उनके परिवार में पत्नी समेत छह बच्चे हैं, जिनमें एक बेटी और पांच बेटे हैं. परिवार गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन कर रहा है. पति की मौत के बाद परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है. परिजनों के मुताबिक वे करीब 15 बाई 15 फीट की झोपड़ी में रहते हैं. परिवार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन भी किया था, लेकिन अब तक उन्हें पक्का मकान नहीं मिल सका.

गड्ढा बना तालाब, सुरक्षा के इंतजाम नहीं

हादसे के बाद परिजनों का आरोप है कि रेलवे का कोई अधिकारी उनकी सुध लेने तक नहीं पहुंचा. गड्ढा बना तालाब, डूबने से सफाई कर्मी की मौत, परिजनों मे रेलवे परमौके पर देखने से पता चला कि अंडरब्रिज का निर्माण करीब तीन साल से अधूरा पड़ा है. निर्माण स्थल के आसपास बड़ी आबादी रहती है, इसके बावजूद गहरे गड्ढे के आसपास पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नजर नहीं आई. करीब 15 फीट गहरा गड्ढा पानी भरने के कारण तालाबनुमा हो गया था. ऐसे में यहां किसी बड़े हादसे की आशंका पहले से बनी हुई थी.

पांच बार हो चुका आंदोलन

गौरीनगर के अलावा स्टेशनपारा अंडरब्रिज का निर्माण भी करीब तीन साल से अधूरा है. अधूरे निर्माण के कारण क्षेत्र की करीब 50 हजार की आबादी परेशानी झेल रही है. रहवासियों और कांग्रेस नेताओं की ओर से निर्माण पूरा कराने की मांग को लेकर अब तक पांच बार आंदोलन किया जा चुका है, लेकिन इसके बावजूद काम पूरा नहीं हो सका.

कांग्रेस नेता हफीज खान ने हादसे के लिए रेलवे की लापरवाही को जिम्मेदार बताते हुए मृतक के परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है. उनका कहना है कि यदि निर्माण स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होते तो युवक की जान बचाई जा सकती थी.

ये भी पढ़ें: MCA के फूड लाइसेंस सस्पेंड करने पर बॉम्बे हाईकोर्ट नाराज, FDA से पूछा- कानून पढ़ते भी हैं?

ज़रूर पढ़ें