PM मोदी की किर्गिस्तान में पुतिन और जिनपिंग से मुलाकात, शहबाज शरीफ का रिएक्शन देख हर कोई हैरान
PM मोदी की किर्गिस्तान में पुतिन और जिनपिंग मुलाकात
PM Modi Jinping Handshake: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय किर्गिस्तान के दौरे पर हैं. यहां मंगलवार 1 सितंबर को उन्होंने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की. इससे एक दिन पहले ही पीएम मोदी की मुलाकात रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ हुई थी. दोनों नेताओं के साथ हुई मुलाकात का वीडियो भी सामने आया है. जो इस समय सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है. खास बात यह है कि जब PM मुलाकात कर रहे थे. उस दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ कुछ दूर खड़े होकर देख रहे थे.
नेताओं की यह मुलाकात एससीओ समिट के दूसरे दिन हुई. इस दौरान कई देशों के नेताओं का एक साथ फोटो सेशन हुआ. जहां पुतिन और जिनपिंग ने पीएम मोदी से हाथ मिलाया और बातचीत की. हालांकि पीएम और शहबाज के बीच कोई बातचीत नहीं हुई.
एससीओ समिट शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइज़ेशन(SCO) की 25वीं सालगिरह है. भारत साल 2017 से इस संगठन का पूर्ण सदस्य है. इस सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान और दुनिया के कई अन्य नेता हिस्सा ले रहे हैं.
#WATCH किर्गिस्तान: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिश्केक में 26वें शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइज़ेशन (SCO) समिट में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 1, 2026
(सोर्स: होस्ट ब्रॉडकास्टर वाया रॉयटर्स) pic.twitter.com/HgC52HZcoK
पाकिस्तान को नहीं मिला भाव
भारत और पाकिस्तान के रिश्ते इस समय कैसे चल रहे हैं. यह किसी से छिपा नहीं है. पाकिस्तान अपने आतंकी रवैये के कारण दुनियाभर में बदनाम है. भारत पहले ही साफ कर चुका है कि आतंकी और रिश्ते एक साथ नहीं चल सकते हैं. इस बाद का उदाहरण एक बार फिर एससीओ समिट में भी देखने को मिला है. यही वजह है कि पास में ही मौजूद पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ को पीएम मोदी ने पलटकर देखा तक नहीं.
इन सबके साथ ही प्रधानमंत्री ने रूसी राष्ट्रपति से यूक्रेन युद्ध को लेकर भी चर्चा की और कहा कि मानवता के हित में युद्ध का अंत होना चाहिए. रुस-यूक्रेन के बीच पिछले 3 सालों से युद्ध चल रहा है.
ये भी पढ़ें:नेपाल में बाढ़ का कहर जारी! मौतों का आंकड़ा 955 के पार-4400 लापता, हाइड्रोपावर सुरंगें बनी चुनौती