Rajnandgaon News: 52 लाख की खेल सामग्री खरीदी में बड़ा घोटाला, कलेक्टर ने सहायक संचालक को किया सस्पेंड

Rajnandgaon News: राजनंदगांव में खेल सामग्री की खरीदी में बड़ी अनियमितता सामने आई है. 2018-19 से 2026-27 के बीच 52.91 लाख की खरीदी बिना स्वीकृति के की गई. जांच में टेंडर, GeM प्रक्रिया और क्रय समिति के गठन में लापरवाही मिली. कलेक्टर जितेंद्र यादव ने सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण अल्बियुस एक्का को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.
rajnandgaon news

rajnandgaon news

Rajnandgaon News: छत्तीसगढ़ के राजनंदगांव जिले से खेल सामग्री की खरीदी में अनियमितताएं से संबंधित बड़ी खबर सामने आई है. खेल सामग्री खरीदने के दौरान नियमों को दरकिनार किया गया जिसके बाज कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने कड़ा एक्शन लेते हुए सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग अल्बियुस एक्का को निलंबित कर दिया है. पूरे मामले में विभागीय जांच की भी तैयारी शुरू कर दी गई है.

52 लाख की खरीदी में पाई गई गड़बड़ी

मामले की जांच कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देश पर एसडीएम और जिला कोषालय अधिकारी ने की. जांच के दौरान कई अनियमितताएं पाई गईं.जांच में सामने आया कि 2018-19 से 2026-27 तक 52 लाख 91 हजार की खरीदी में बिना स्वीकृति के खर्च किया गया. वहीं वित्तीय अधिकारों का भी उल्लंघन पाया गया.

सहायक संचालक निलंबित

इतना ही नहीं खरीदे गए सामान का भौतिक सत्यापन नहीं कराने और संबंधित अभिलेखों का समुचित संधारण नहीं करने जैसी अनियमितताएं भी जांच में पाई गई. संयुक्त जांच में इन सभी बिंदुओं को वित्तीय प्रक्रिया और नियमों के उल्लंघन के रूप में दर्ज किया गया है. पूरे मामले में की गई गड़बड़ी को देखते हुए कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने सहायक संचालक अल्बियुस एक्का को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.

वित्तीय अधिकारों की सीमा लांघकर खरीदी

गौर करने वाली बात है कि सहायक संचालक अल्बियुस एक्का ने अपने वित्तीय अधिकारों की सीमा को लांघकर कलेक्टर एवं सक्षम वित्तीय प्राधिकारी की स्वीकृति के बिना खेल सामग्री की खरीदी की थी. आरोप यह भी है कि सामग्री खरीदी में निविदा और जेम (GeM) प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया, वहीं क्रय समिति का गठन किए बिना स्थानीय विक्रेताओं से सीधे सामग्री खरीदी गई.

ये भी पढ़ें:जब जितेंद्र मिश्रा ने PM मोदी से पूछा- क्या मैं आपकी कार में चल सकता हूं सर? मिला था ये जवाब

ज़रूर पढ़ें