Teachers Day: छत्तीसगढ़ में टीचर्स डे पर 63 शिक्षकों का सम्मान, 4 को 50-50 हजार का स्मृति पुरस्कार
teachers day
Teachers Day: रायपुर: आज यानी कि 5 सितंबर को देशभर में टीचर्स डे मनाया जा रहा है. इस मौके पर छत्तीसगढ़ के 63 शिक्षकों को राज्य शिक्षक सम्मान से सम्मानित गया गया है. वहीं इनमें से 4 टीचरों को स्मृति पुरस्कार दिया गया जिन्होंने शिक्षा क्षेत्र में बेहतर काम किया है. राज्य शिक्षक सम्मान का आयोजन रायपुर के लोकभवन स्थित छत्तीसगढ़ मंडपम में हुआ. कार्यक्रम में राज्यपाल रमेन डेका ने सीएम विष्णुदेव साय और स्कूल शिक्षा मंत्री मौजूद रहे.
राज्यपाल ने किया सम्मानित
बताते चलें कि राज्य शिक्षक सम्मान और स्मृति पुरस्कार समारोह का आयोजन राजधानी रायपुर के लोकभवन स्थित छत्तीसगढ़ मंडपम में हुआ. राज्यपाल रमेन डेका ने सीएम विष्णुदेव साय, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव और उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा की मौजूदगी में चयनित शिक्षकों को सम्मानित किया.
राज्यपाल श्री रमेन डेका और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने शिक्षक दिवस के अवसर पर आज लोकभवन के छत्तीसगढ़ मण्डपम् में आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। pic.twitter.com/JEClaIfDuR
— Governor Chhattisgarh (@GovernorCG) September 5, 2026
राज्य के कई कोनों से शिक्षकों को किया गया सम्मानित
शिक्षक सम्मान पुरस्कार राज्य के अलग-अलग कोनों में पढ़ा रहे शिक्षकों को मिला. सम्मान के लिए रायपुर, धमतरी, दुर्ग, बिलासपुर, राजनांदगांव, रायगढ़, सरगुजा, बस्तर, दंतेवाड़ा, जशपुर, कोरबा समेत प्रदेश के कई जिलों से शिक्षकों का चयन किया गया. सम्मान पाने वाले शिक्षकों में प्रिंसिपल, हेड मास्टर, लेक्चरर और सहायक शिक्षक समेत शिक्षा विभाग की अलग-अलग श्रेणियों के टीचर्स शामिल हैं.
राज्य के यह शिक्षक हुए सम्मानित
रायपुर से महेन्द्र कुमार पटेल और भास्ती अग्रवाल को सम्मानित किया गया. बीजापुर से अनिल कुमार जाटव और केदारनाथ देशमुख , गौरेला -पेंड्रा-मरवाही से धर्मेंद्र कुमार कैवर्त्य और शिव नारायण सिंह, कांकेर से प्रेमप्रकाश साहू और बोधन लाल साहू को सम्मानित किया गया. बस्तर से बुधराम कश्यप और कामेश्वरी कश्यप को सम्मानित किया गया. बिलासपुर से जयकुमार कौशिक और प्रवीण मिश्रा, महासमुंद से नीलाम्बर नायक और लक्ष्मण दास मानिकपुरी, बेमेतरा से शीतल बेंस और आंचल वर्मा, धमतरी से रजिता साहू औ लीलाराम साहू, सारंगढ़ से हेमंत कुमार श्रीवास और सरिता सिदार, राजनंदगांव से थंगेश्वर कुमार और कोनिका सोनी, दंतेवाड़ा से कैलाश कुमार नीलम और सुमन चौधरी कबीरधाम से चंद्रिका चंद्रवंशी और संतोष साहू, सरगुजा से अजय और रेखा रॉय, नाराणपुर से विरेन्द्र कुमार , जशपुर से संतोषी डानसेना और रवि कुमार गुप्ता, कोरिया से जया मिश्रा और पूनम पाण्डेय,मनेन्द्रगढ़ से सुजीत कुमार साहू खैरागढ़ से मोहन लाल जांघेल और पदमा साहू, मोहला से भजन लाल साहू और योगेन्द्र कुमार, बलरामपुर से संजय कुमार श्रीवास्तव और अमृता निकुंज को सम्मानित किया गया है.
वहीं दुर्ग से कुमुद साहू और पवन कुमार सिंह, कोरबा से कौशिल्या खुराना और जितेन्द्र कुमार साहू, सूरजपुर से गोपाल सिंह और योगेशकुमार सिंह, बलौदाबाजार से कन्हैया लाल साहू और विश्वेश्वर साहू, मुंगेली से रघुनाथ राठौर और वंदिता शर्मा कोंडागांव से हीरा लाल और सूरज लाल, रायगढ़ से आरती साहू और ओमकुमारी पटेल, सुकमा से परिणीता कश्यप और सविता उसेंडी, गरियाबंद से ओमेश्वरी साहू और अनिल अवस्थी, सक्ती से छवी राठौर और पिललाल पटेल, बालोद से नेमसिंह साहू और खेमंत कुमार जांजगीर से गुलजार बेरठ और अंजू किरण को सम्मानित किया गया है.
ये भी पढ़ें:Jhiram Ghati Attack: झीरम घाटी कांड में सभी 10 नक्सली दोषी, 13 साल बाद आया फैसला, 31 लोगों की गई थी जान