Miss World 2026: डोमिनिकन रिपब्लिक की जोहेरी मोला बनीं मिस वर्ल्ड, भारत की निकिता पोरवाल टॉप-20 से बाहर

Miss World 2026: भारत की ओर से इस प्रतियोगिता में निकिता पोरवाल ने हिस्सा लिया था. हालांकि, उनका सफर टॉप-40 राउंड तक पहुंचने के बाद आगे नहीं बढ़ सका और वह टॉप-20 में जगह नहीं बना पाईं. इसके साथ ही मिस वर्ल्ड 2026 का उनका सफर खत्म हो गया.
Joheirry Mola

जोहेरी मोल डोमिंगेज

Miss World 2026: मिस वर्ल्ड 2026 का खिताब डोमिनिकन रिपब्लिक की जोहेरी मोला ने अपने नाम कर लिया है. 5 सितंबर को वियतनाम में आयोजित हुए मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के ग्रैंड फिनाले में जोहेरी को विजेता घोषित किया गया. इसके साथ ही उन्हेंपिछले साल की मिस वर्ल्ड रहीं थाईलैंड की ओपल सुचाता चुआंगसरी ने ताज पहनाया. ओपल अपने देश की पहली मिस वर्ल्ड विजेता बनी थीं.

स्पेन की एलिजाबेथ रेयनेस बनीं फर्स्ट रनर-अप

प्रतियोगिता में स्पेन की एलिजाबेथ रेयनेस ने भी शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने विजेता जोहेरी मोला को कड़ी टक्कर दी, लेकिन आखिर में जोहेरी ने बाजी मार ली.

एलिजाबेथ रेयनेस को फर्स्ट रनर-अप चुना गया. वहीं मलेशिया की तानुसिया चेट्टी सेकंड रनर-अप रहीं.

टॉप-6 में इन सुंदरियों ने बनाई जगह

मिस वर्ल्ड 2026 के फाइनल राउंड में छह प्रतियोगियों ने अपनी जगह बनाई थी. इनमें डोमिनिकन रिपब्लिक की जोहेरी मोला, एरिट्रिया की स्निट हबटैब, वियनाम की ले गुयेन बाओ एनगोक, मलेशिया की तानुसिया चेट्टी, स्पेन की एलिजाबेथ रेयनेस और साउथ अफ्रीका की रोमांडा होमबीर शामिल थीं. इन सभी को पीछे छोड़ते हुए जोहेरी मोला ने मिस वर्ल्ड का ताज अपने नाम किया.

टॉप-20 में नहीं पहुंच सकीं भारत की निकिता पोरवाल

भारत की ओर से इस प्रतियोगिता में निकिता पोरवाल ने हिस्सा लिया था. हालांकि, उनका सफर टॉप-40 राउंड तक पहुंचने के बाद आगे नहीं बढ़ सका और वह टॉप-20 में जगह नहीं बना पाईं. इसके साथ ही मिस वर्ल्ड 2026 का उनका सफर खत्म हो गया.

ये भी पढ़ें-सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘मिर्जापुर’ फिल्म, कालीन-मुन्ना भैया के भौकाल ने मचाया तहलका

निकिता पोरवाल भारतीय मनोरंजन जगत से भी जुड़ी रही हैं. उन्होंने महाराजा सयाजीराव यूनिवर्सिटी ऑफ बड़ौदा से बैचलर ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स की पढ़ाई की है और ड्रामेटिक्स व एक्टिंग में विशेषज्ञता हासिल की है. उन्होंने साल 2018 में टीवी एंकर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी. वह अब तक 60 से ज्यादा नाटकों का हि रह चुकी हैं. साल 2024 में उन्होंने फेमिना मिस इंडिया मध्य प्रदेश का खिताब जीता और इसके बाद फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2024 का खिताब भी अपने नाम किया था.

ज़रूर पढ़ें