सोना खरीदने से पहले इस App से चेक करें उसकी शुद्धता, HUID नंबर डालते ही मिलेगी पूरी डीटेल
BIS Care App: सोना खरीदते समय उसकी शुद्धता को लेकर किसी तरह का जोखिम नहीं लेना चाहिए. गहने पर मौजूद हॉलमार्क और HUID नंबर से इसकी जानकारी आसानी से जांची जा सकती है. BIS केयर ऐप की मदद से कुछ ही समय में गहने की डिटेल वेरिफाई की जा सकती है. आइए जानते हैं HUID नंबर से सोने और चांदी की शुद्धता जांचने का आसान तरीका.
सोना खरीदने से पहले गहने पर लिखा HUID नंबर जरूर चेक करें.
मोबाइल में BIS Care App खोलकर Verify HUID ऑप्शन चुनें.
HUID नंबर डालते ही गहने से जुड़ी जरूरी जानकारी स्क्रीन पर दिखाई देगी.
सोने के गहनों में 14K, 18K, 20K, 22K, 23K और 24K जैसे शुद्धता ग्रेड होते हैं.
BIS केयर ऐप से हॉलमार्क वाली चांदी की भी जानकारी वेरिफाई की जा सकती है.
चांदी के गहनों में 800 से 999 तक अलग-अलग शुद्धता ग्रेड निर्धारित हैं.
खरीदारी से पहले हॉलमार्क और HUID जांचने से गलत जानकारी और नुकसान से बचने में मदद मिल सकती है.