काशी विश्वनाथ मंदिर के CEO का ट्रांसफर, 2 साल पहले संभाला था काम, अब मिली दूसरी बड़ी ज‍िम्‍मेदारी

CEO Vishwa Bhushan Mishra: श्री काशी विश्वनाथ मंदिर  के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्वभूषण मिश्रा का ट्रांसफर कर द‍िया गया है. यह ट्रांसफर रविवार देर रात किया गया है. 
विश्वभूषण मिश्रा

विश्वभूषण मिश्रा

Kashi Vishwanath Mandir: श्री काशी विश्वनाथ मंदिर एवं विशिष्ट क्षेत्र वाराणसी विकास परिषद के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्वभूषण मिश्रा का रविवार देर रात तबादला कर दिया गया. मंद‍िर प्रशासन से हटाए जाने के बाद अब उन्‍हें उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में उप सचिव की जिम्मेदारी दी गई है. राम मंदिर में हुए कथ‍ित चंदा चोरी विवाद के बीच इस फेरबदल की चर्चा हर तरफ हो रही है.

विश्वभूषण मिश्रा ने काम संभालने के बाद अब मंदिर की व्‍यवस्‍थाओं में कई बदलाव किए थे. जिनके बाद लोगों को काफी राहत मिली थी. उन्‍होंने दर्शन व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा और श्रद्धालु सुविधाओं की सुविधाओं पर खास काम किया था. 

अब  विश्वभूषण मिश्रा को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) में उपसचिव की जिम्मेदारी दी गई है. लेकिन उनकी जगह मंदिर के सीईओ का पद कौन संभालेगा? इसको लेकर मंदिर न्यास के नए CEO की घोषणा अभी नहीं हुई है. 

कई जगहों पर कर चुके हैं काम

विश्वभूषण इससे पहले वह प्रदेश के कई जिलों में प्रशासनिक जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं. प्रयागराज कुंभ-2019 और कोविड काल के दौरान भी उन्होंने प्रशासनिक जिम्मेदारी निभाई थी. कुल मिलाकर सरकार ने अब उन्‍हें दूसरी बड़ी जिम्मेदारी के लिए चुन लिया है. इन सब के बीच अब देखना यह भी होगा कि काशी विश्वनाथ मंदिर की कमान किसे सौंपी जाती है.

मंदिर प्रशासन में सीईओ का पद महत्वपूर्ण माना जाता है. नए अधिकारी के सामने भी अब आने वाले समय में कई तरह की चुनौत‍ियां रहने वाली हैं. इनमें श्रद्धालुओं की सुविधा, मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं और धाम में चल रहे कामों को आगे बढ़ाने की चुनौती भी होगी.

ये भी पढ़ें:महाराष्ट्र के इस विधायक ने अचानक छोड़ दी सारी शानो शौकत! भिखारी बनकर सड़क पर क्यों मांगी भीख

ज़रूर पढ़ें