मक्का के पास पहुंचा ड्रोन? सऊदी पर हमले को लेकर भारत ने का क्या है रुख

India Saudi Attack Stance: सऊदी अरब के मक्का में मंगलवार को ड्रोन हमले की कोशिश की गई. जिसके बाद भारत ने भी इस घटना पर चिंता जाहिर की है.
Ministry of External Affairs Spokesperson Randhir Jaiswal

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल

India Saudi Attack Stance: सऊदी अरब पर हुए हालिया हमले की कोशिश को लेकर भारत ने भी चिंता जताई है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इस पूरे मामले पर भारत का बयान जारी किया है. जायसवाल ने सऊदी अरब के क्षेत्र में आम लोगों, महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे और आर्थिक संपत्तियों को निशाना बनाकर किए गए हमलों की कड़ी निंदा की है. उन्होंने कहा कि भारत लाल सागर क्षेत्र में लगातार बिगड़ते हालात को लेकर भी चिंतित है.

विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस तरह के हमले सिर्फ संबंधित देश के लिए खतरा नहीं हैं, बल्कि पूरे क्षेत्र की स्थिरता पर असर डाल सकते हैं. भारत के मुताबिक, ऐसी घटनाएं बाब-अल-मंडेब जलडमरूमध्य से जहाजों की स्वतंत्र आवाजाही के लिए भी चुनौती पैदा करती हैं. यह जलमार्ग वैश्विक समुद्री व्यापार और ऊर्जा आपूर्ति के लिहाज से बेहद अहम माना जाता है.

रणधीर जायसवाल ने उम्मीद जताई कि क्षेत्र में जल्द शांति और स्थिरता कायम होगी. उन्होंने यह भी कहा कि भारत को इस क्षेत्र से लगातार ऊर्जा की आपूर्ति मिलती है. इसलिए वहां की सुरक्षा और स्थिरता भारत के लिए महत्वपूर्ण है.

मक्का की ओर भी हमले की कोशिश

इस बीच हूती विद्रोहियों की ओर से मक्का की तरफ भी ड्रोन हमले की कोशिश की है. सऊदी अधिकारियों के मुताबिक, एक ड्रोन मक्का के बेहद करीब तक पहुंच गया था, जिसे सुरक्षा बलों ने समय रहते मार गिराया. अधिकारियों ने कहा कि घटना में किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है.

ड्रोन की इस कोशिश के बाद सऊदी सिविल डिफेंस ने मक्का शहर में लोगों के लिए चेतावनी जारी की. प्रशासन ने लोगों से अपील की कि वे सुरक्षा से जुड़े आधिकारिक निर्देशों का पालन करें. किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन के निर्देशों पर अमल करें.

हालांकि, एक महत्वपूर्ण बात यह है कि भारत के विदेश मंत्रालय का यह बयान मक्का की ओर ड्रोन पहुंचने की घटना से पहले दिया गया था.

ये भी पढ़ें:मुसलमानों के पवित्र शहर मक्का पर हमले को कोशिश? जंग की आहट के बीच इमरजेंसी अलर्ट जारी

ज़रूर पढ़ें