दुनिया की सबसे लंबी रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार आ रही है, सिंगल चार्ज में चलेगी 1100 KM, जानें कीमत
1100 KM Single Charge: अगर आप भी एक लग्जरी कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है. चाइनीज कंपनी BYD के प्रीमियम ब्रैंड Denza की अपकमिंग लग्जरी इलेक्ट्रिक सेडान Denza Z9S 23 सितंबर 2026 को लॉन्च होने जा रही है. इस कार की सबसे खास बात यह है कि यह 1100 किलोमीटर तक की रेकॉर्ड-तोड़ सिंगल-चार्ज CLTC रेंज के साथ दुनिया की सबसे लंबी रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार है. ऐसे में आइए जानते हैं इस कार के दमदार फीचर्स और कीमत के बारे में.
सुरक्षा के लिए इस कार में God's Eye B इंटेलिजेंट ड्राइविंग सिस्टम और मजबूती के लिए 91.1 प्रतिओशत हाई-स्ट्रेंथ स्टील-एल्युमिनियम हाइब्रिड बॉडी का इस्तेमाल किया गया है.
डेंजा Z9S के बेस वेरिएंट की अनुमानित कीमत करीब 38 लाख से 43.8 लाख रुपये है, जबकि 1100 किमी की लंबी रेंज वाले फ्लैगशिप वेरिएंट की कीमत लगभग 43 लाख से 49.3 लाख रुपये के बीच बैठती है.
इस कार के सबसे महंगे और एडवांस e3 एडिशन वेरिएंट की अनुमानित कीमत भारतीय बाजार के हिसाब से लगभग 48 लाख से 53.4 लाख रुपये के बीच में आती है.
इस कार में स्प्लिट-हेडलाइट, चौड़ा फ्रंट पैनल, स्लिम टेललाइट्स और एक एक्टिव इलेक्ट्रिक स्पॉइलर दिया गया है, जो इसे बहुत आकर्षक लुक देते हैं.
यह कार 5090 mm लंबी और 1980 mm चौड़ी है, जिसमें 3025 mm का बड़ा व्हीलबेस और रूफ-माउंटेड LiDAR सेंसर के साथ 120 लीटर का फ्रंट ट्रंक स्पेस मिलता है.
सेडान Denza Z9S लग्जरी सेडान मॉर्निंग पर्ल और फॉर्ज्ड ग्रीन सहित सात सुंदर रंगों में आएगी, जिसमें 19 और 20 इंच के स्टाइलिश अलॉय व्हील्स के ऑप्शन मिलेंगे.
यह कार सिंगल-मोटर (496 HP) और ट्राई-मोटर AWD (1193 HP) ऑप्शन में आती है, जो इसे सिर्फ 2.68 सेकंड में 0 से 100 किमी की रफ्तार पकड़ने की ताकत देते हैं.
इसमें BYD की सेकेंड जेनरेशन ब्लेड बैटरी मिलती है, जो वेरिएंट के हिसाब से 780 किमी, 920 किमी और रिकॉर्ड-तोड़ 1100 किमी की दुनिया की सबसे लंबी रेंज देती है.
इस लग्जरी सेडान में बेहतरीन राइडिंग और कंट्रोल के लिए e3 टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म, रियर-व्हील स्टीयरिंग और DiSus-A एयर बॉडी कंट्रोल सिस्टम दिया गया है.