पीएम किसान की 24वीं किस्त का इंतजार खत्म! इस दिन खाते में आएगा पैसा, जानें लेटेस्ट उपडेट
PM Kisan 24th Installment Date: केंद्र सरकार किसानों की आर्थिक सहायता के लिए पीएम किसान योजना चला रही है. इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल सरकार की तरफ से 6 हजार रुपए की आर्थिक सहायता की जाती है. अब तक इस योजना की 23 किस्तें जारी हो चुकी हैं, वहीं अब किसान 24वीं किस्त के इंतजार में हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त कब जारी होगी.
पीएम किसान योजना के तहत हर चार महीने में 2,000 रुपये यानी सालाना 6,000 रुपये मिलते हैं.
पीएम किसान योजना की अगली किस्त का लाभ लेने के लिए किसानों का e-KYC पूरा होना जरूरी है.
अगर e-KYC नहीं हुई है तो 24वीं किस्त का पैसा खाते में अटक सकता है.
इसके साथ किसान का बैंक अकाउंट आधार से लिंक होना भी जरूरी है.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 24वीं किस्त नवरात्रि या दिवाली से पहले जारी हो सकती है, लेकिन अभी इसकी ऑफिशियल घोषणा नहीं हुई है.
अगर आपने पहली बार पीएम किसान योजना में आवेदन किया है तो आपके लिए Farmer ID बनवाना जरूरी है.
नए किसानों का आवेदन Farmer ID के बिना आगे प्रोसेस नहीं होगा, जिसमें आधार, मोबाइल नंबर और जमीन की जानकारी दर्ज होती है.
Farmer ID बनवाने के लिए किसान नजदीकी CSC सेंटर या अपने राज्य के कृषि पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं.