CG News: डीजे का साउण्ड कम करने कहा तो मां-बेटे पर चाकू से हमला

CG News:  अंबिकापुर. शहर के घुटरापारा मोहल्ले में गणेश पूजा के दौरान डीजे का साउण्ड कम करने बोलने पर बदमाशों ने मां व बेटे पर चाकू से हमला कर दिया.
delhi Crime News

CG News:  अंबिकापुर. शहर के घुटरापारा मोहल्ले में गणेश पूजा के दौरान डीजे का साउण्ड कम करने बोलने पर बदमाशों ने मां व बेटे पर चाकू से हमला कर दिया. गंभीर रुप से घायल किशोर का मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में उपचार चल रहा है. जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है.

कोतवाली पुलिस ने बताया कि घुटरापारा खैरबार रोड न्यू गली निवासी रोशनी अग्रवाल पिता राजू अग्रवाल 24 सितंबर को मोहल्ले में रखे गणेश सार्वजनिक गणेश विसर्जन करने बाद मोहल्ले के लोगों के साथ वापस घर लौट गए थे. रात करीब आठ बजे मोहल्ले का गुड्डू गुप्ता, पिंकी गुप्ता व भाव्या गुप्ता के द्वारा तेज आवाज में डीजे बजाकर गणेश भगवान की आरती की जा रही थी.

  मोहल्ले के लोगों ने भी डीजे का आवाज कम करने बोलने पर वे भड़क गए और गुड्डू गुप्ता हाथ में चाकू लेकर अपने परिवार के साथ राजू अग्रवाल के घर पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए चाकू निकाल लिया. चाकू चलाने लगा तो राजू अग्रवाल का बेटा अंकित बीच-बचाव करने पहुंचा तो आरोपी ने उसके पेट में चाकू चला दिया.

अंकित की मां ने चाकू को पकड़ा तो उसके दोनों हाथों में चोट पहुंचा. मोहल्लेवासी दोनों मां-बेटा को मेडिकल कालेज चिकित्सालय लेकर पहुंचे. जहां अंकित की स्थिति गंभीर बनी हुई है. मामले में पुलिस ने आरोपी गुड्डू गुप्ता, पिंकी गुप्ता व भाव्या गुप्ता के खिलाफ धारा 296, 351(3), 115(2), 3(5) बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज किया है. वहीं दूसरे पक्ष पिंकी गुप्ता की शिकायत पर भी पुलिस ने आरोपी राजू अग्रवाल व उसकी दोनों बेटी के खिलाफ भी जुर्म दर्ज किया है.

ये खबर भी जरूर पढ़ेंः लीज नवीनीकरण के नाम पर 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का बाबू गिरफ्तार

ज़रूर पढ़ें