Asian Games 2026: कबड्डी में भारत को दूसरा गोल्ड, लड़कियों के बाद लड़कों ने ईरान को फाइनल में दी मात

Indian Men's Kabaddi Team Wins Gold: एशियन गेम्स 2026 में कबड्डी इवेंट में भारत ने दूसरा गोल्ड अपने नाम कर लिया है.
Indian Men's Kabaddi Team

भारतीय मेंस कबड्डी टीम

Indian Men’s Kabaddi Team Wins Gold: एशियन गेम्स 2026 में भारत ने कबड्डी में आज दूसरा गोल्ड अपने नाम कर लिया है. मेंस कबड्डी के फाइनल में भारतीय टीम ने ईरान को 40-34 से हराकर 10वीं बार एशियन गेम्स में मेडल जीता है. इससे पहले विमेंस कबड्डी टीम ने भी ईरान को 37-34 से हराकर स्वर्ण पदक जीता था. एशियन गेम्स के सातवें दिन भारत ने अब तक 2 गोल्ड, 2 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज मेडल जीत लिए हैं.

फाइनल में भारत ने ईरान को दी मात

मेंस कबड्डी के फाइनल में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन कर ईरान को 40-34 से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया. फाइनल में इस ऐतिहासिक जीत के साथ भारत ने न केवल कबड्डी में अपना दबदबा कायम रखा हैम बल्कि इस टूर्नामेंट में देश के लिए चौथा गोल्ड मेडल भी जीत लिया है. पूरे मैच के दौरान भारतीय खिलाड़ियों ने जबरदस्त तालमेल और ताकत का प्रदर्शन किया.

यह भी पढ़ें: Asian Games 2026: कबड्डी में भारतीय महिला टीम ने जीता गोल्ड, फाइनल में ईरान को 37-24 से हराया

कुछ ऐसा रहा मैच का हाल

मुकाबले की बात करें तो पहले हाफ में दोनों टीमों ने बराबरी का खेल खेला, लेकिन इसके बाद भारत ने ईरान पर बढ़त बनाई और इसे कायम रखने की कोशिश की. हाफ टाइम से पहले ईरान ने जबरदस्त वापसी की और भारत पर बढ़त हासिल कर ली. हाफ टाइम के समय ईरान 18 और भारत 17 पॉइंट पर था.इसके बाद दूसरे हाफ में एक बार फिर दोनों टीमों ने बराबरी का खेल खेला.

एक समय पर भारत का 23 और ईरान 21 पॉइंट पर था. मुकाबले के आखिरी 10 मिनट में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और ईरान पर दबदबा बनाए रखा. आखिर में भारत ने ईरान को 40-34 से हराकर एशियन गेम में अपना 9वां मेडल जीत लिया.

महिला टीम ने भी जीता गोल्ड

इससे पहले एशियन गेम्स 2026 के सातवें दिन की शुरुआत में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन कर ईरान को हराकर गोल्ड जीता था. फाइनल में भारत ने ईरान को 37-34 से मात दी. इस जीत के साथ भारतीय महिला कबड्डी टीम ने चौथी बार एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है. इससे पहले भारतीय टीम 2010, 2014 और 2022 के एशियन गेम्स के दौरान गोल्ड हासिल कर चुकी है.

ज़रूर पढ़ें