एथलेटिक्स में भारत को पहला GOLD, 4×400 मीटर रिले में विमेंस खिलाड़ियों ने दिखाया दम
विमेंस रिले टीम
India Win’s Gold In Women’s 4x400m Relay: एशियन गेम्स 2026 में भारत ने विमेंस 4×400 मीटर रिले में गोल्ड मेडल अपने नाम कर इतिहास रच दिया है. भारतीय टीम ने 3:29:69 मिनट के बेस्ट समय में रेस को पूरा कर स्वर्ण पदक जीत लिया है. किरण, पोवम्मा, प्राची और वित्या की टीम ने मिलकर फाइनल में शानदार प्रदर्शन कर भारत के लिए यादगार जीत हासिल की.
वित्या रामराजन ने आखिरी 400 मीटर में चीन को पीछे छोड़ते हुए भारत को पहले स्थान पर पहुंचाया. मौजूदा गेम्स में एथलेटिक्स में यह भारत का पहला गोल्ड मेडल है. वहीं, मेंस 4×400 मीटर रिले में भारत ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया.
विमेंस 4×400 मीटर रिले में भारत ने जीता गोल्ड
महिलाओं की 4×400 मीटर रिले में भारत ने गोल्ड मेडल जीत लिया है. रेस की धीमी शुरुआत होने के बावजूद भारतीय टीम ने जबरदस्त वापसी की. शुरुआत में पिछड़ने के बाद आखिरी के 400 मीटर में वित्या रामराजन ने चीन को पीछे छोड़ते हुए रेस का पासा ही पलट दिया. वित्या ने आखिरी पलों में तेजी दिखाते हुए बढ़त हासिल की और 3:29:69 मिनट के बेस्ट समय में रेस को पूरा कर भारत को गोल्ड जीताने में अहम भूमिका निभाई.
Women’s 4x400m relay team clinch India’s first athletics gold at Asian Games 2026 Read @ANI Story | https://t.co/hcf2DAF1RH #AsianGames #Athletics #Gold https://t.co/CU2qlDJpDl
— ANI Digital (@ani_digital) September 29, 2026
यह भी पढ़ें: एशियन गेम्स 2026 में गुलवीर सिंह ने लगाई मेडल की हैट्रिक, 5000 मीटर में रेस में जीता ब्रॉन्ज
मेंस रिले में जीता ब्रॉन्ज
वहीं मेंस रिले में भारतीय टीम ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया. पुरुषों की 4×400 मीटर रिले रेस में भारतीय टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया. हालांकि पिछले एशियन गेम्स में भारतीय पुरुष टीम ने इस इवेंट में गोल्ड मेडल जीता था. इस पदक के साथ भारत ने एशियन गेम्स 2026 में अब तक कुल 52 मेडल जीत लिए हैं.
मेंस मिक्स्ड रिले में भी जीता ब्रॉन्ज
इसके अलावा 4×100 रिले मेंस मिक्स्ड रिले रेस में भी भारत ने ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है. भारत के लिए गुरिदंरवीर सिंह, स्नेहा, अनिमेष कुजुर और हरिता भद्रा ने मिलकर तीसरा स्थान हासिल किया. चारों ने मिलकर 41.06 सेकेंड में अपनी रेस पूरी की, जो टीम का सीजन का बेस्ट परफॉरमेंस रहा.