एशियन गेम्स में MP के खिलाड़ियों ने दिखाया दम, नीरू ने जीत गोल्ड तो मनीषा का सिल्वर पर कब्जा

Neeru Wins Gold Manisha Sliver: जापान के आइची-नगोया में जारी एशियन गेम्स 2026 में मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अब तक 5 मेडल जीत लिया हैं.
Manisha Keer, Neeru Dhanda

नीरू धांडा,मनीषा कीर

Neeru Wins Gold Manisha Sliver: जापान के आइची-नगोया में जारी एशियन गेम्स 2026 में मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अब तक 5 मेडल जीत लिया हैं. मध्य प्रदेश की खेल अकादमियों के एथलीटों और शूटरों ने इंटरनेशनल लेवल पर राज्य और देश का नाम रोशन किया है. शूटिंग में नीरू धांडा ने शूटिंग में ऐतिहासिक प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया. वहीं, मनीषा कीर ने टीम इवेंट में देश के लिए सिल्वर मेडल जीता.

नीरू धांडा ने जीता गोल्ड

मध्य प्रदेश शूटिंग अकादमी की प्रतिभाशाली शूटर नीरू धांडा ने महिलाओं के व्यक्तिगत ट्रैप स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन कर भारत के लिए गोल्ड जीता. फाइनल में नीरू ने 28 अंक हासिल कर न सिर्फ स्वर्ण पदक जीता, बल्कि नया एशियाई रिकॉर्ड भी दर्ज किया. वह भारत के लिए इस इवेंट में पहला व्यक्तिगत गोल्ड जीतने वाली खिलाड़ी बन गई हैं. इसके अलावा नीरू और काइनान डेरियस चेनाई की जोड़ी ने ट्रैप मिक्स्ड टीम स्पर्धा में भारत के लिए गोल्ड जीतकर इतिहास रच दिया है.

यह भी पढ़ें: एशियन गेम्स में बरस रहा सोना! तीरंदाजों ने गोल्ड पर लगाया निशाना, शूटिंग में नीरू-चेनाई का जलवा

मनीषा कीर ने टीम इवेंट में जीता सिल्वर

वहीं, महिला ट्रैप टीम स्पर्धा में मनीषा कीर, नीरू धांडा और आशिमा अहलावत के साथ मिलकर कुल 328 अंक हासिल कर भारत के लिए सिल्वर मेडल जीता. भारतीय टीम के लिए नीरू ने 118, आशिमा ने 106 और मनीषा ने 104 अंक बनाए. वहीं, फेमस शूटर ऐश्वर्य प्रातप सिंह तोमर ने नीरज कुमार और रुद्रांक्ष पाटिल के साथ मिलकर पुरुषों की शूटिंग टीम स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीता.

देव कुमार मीना ने बनाया नया नेशनल रिकॉर्ड

मध्य प्रदेश राज्य एथलेटिक्स अकादमी के खिलाड़ी देव कुमार मीना ने पुरुषों के पोल वॉल्ट फाइनल में 5.50 मीटर की ऊंचाई पार कर अपना ही पुराना नेशनल रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है. हालांकि वह पदक जीतने में सफल नहीं हो सके. फाइनल में वह 7वें स्थान पर रहे. वहीं, मध्य प्रदेश राज्य एथलेटिक्स अकादमी के ही कुलदड़ेप कुमार ने 5.35 मीटर की ऊंचाई पार कर 10वां स्थान हासिल किया.

ज़रूर पढ़ें