CG News: ‘बाबा’ के रिश्ते पर लगा कलंक! नाबालिग से जबरन संबंध का आरोप, युवती ने ब्लेड से गला रेतकर कर दी हत्या

CG News: सूरजपुर जिले में निर्माणाधीन मकान की पहरेदारी कर रहे 65 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा किया है. पुलिस
Scene of the incident

घटनास्थल

CG News: सूरजपुर जिले में निर्माणाधीन मकान की पहरेदारी कर रहे 65 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा किया है. पुलिस के मुताबिक, बुजुर्ग द्वारा जबरन संबंध बनाए जाने से नाराज 17 वर्षीय नाबालिग युवती ने कथित तौर पर उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने नाबालिग को अभिरक्षा में लेकर बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया है.

निर्माणाधीन मकान में मिला शव

मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के महुआपारा का है. पुलिस के अनुसार, 28 सितंबर 2026 को निर्माणाधीन मकान में 65 वर्षीय सीताराम गोंड का शव मिला था. सीताराम गोंड मूल रूप से केतका क्षेत्र का रहने वाला था और निर्माणाधीन मकान की पहरेदारी का काम करता था.

बुजुर्ग के साथ रहती थी नाबालिग

पुलिस जांच में सामने आया कि नाबालिग युवती बुजुर्ग के साथ रहती थी. पुलिस के मुताबिक, घटना वाले दिन बुजुर्ग ने नाबालिग के साथ जबरन संबंध बनाए, जिससे वह नाराज हो गई. इसके बाद कथित तौर पर गुस्से में नाबालिग ने ब्लेड से बुजुर्ग के गले पर वार किया और फिर सब्बल से सिर पर हमला कर दिया. हमले में बुजुर्ग की मौत हो गई.

जांच में सामने आई नाबालिग की भूमिका

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. पूछताछ और जांच के दौरान नाबालिग की भूमिका सामने आने पर पुलिस ने उसे अभिरक्षा में लिया. कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया है.

पुलिस ने शुरू की साक्ष्यों की जांच

पुलिस ने मामले में हत्या से जुड़े साक्ष्यों और घटनाक्रम की जांच जारी रखी है. सूरजपुर जिले के पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल ने बताया कि पूरे मामले की पुलिस ने जांच की है और नाबालिग लड़की को बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया है.

ये भी पढे़ं- CG News: नाबालिग से कई बार किया बलात्कार, प्रेगनेंट हुई तो अरमान मेमन ने कर दिया कांड

ज़रूर पढ़ें