IND vs PAK: भारतीय क्रिकेट टीम को जय शाह ने दिए गोल्ड मेडल, जानिए पाकिस्तान को किसने दिया सिल्वर मेडल

Asian Games 2026: भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए खिताबी मुकाबले में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 19 रनों से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया है.
India vs Pakistan Asian Games 2026

भारतीय टीम को जय शाह ने दिए गोल्ड मेडल

एशियन गेम्स 2026 में मेंस क्रिकेट प्रतियोगिता आज (3 सितंबर), शनिवार के दिन समाप्त हो गई है. भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए खिताबी मुकाबले में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 19 रनों से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया है. जबकि श्रीलंका ने बांग्लादेश को मात देकर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया. मैच समाप्त होने के बाद फैंस के मन में एक सवाल उठ रहा था कि तीनों टीमों को मेडल कौन देगा.

मोहसिन नकवी से नहीं ली थी ट्रॉफी

ऐसा इसलिए क्योंकि भारतीय टीम की तरफ से पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों एशिया कप की ट्रॉफी न लेने के बाद ये मामला काफी चर्चा में रहा था. लेकिन एशियन गेम्स 2026 में ये कन्फ्यूजन पूरी तरह से दूर हो गया है. भारतीय टीम के जीतने के बाद मेडल सेरेमनी में IIC चीफ जय शाह ने टीम इंडिया को गोल्ड मेडल दिया.

दूसरी तरफ पाकिस्तान की टीम को जापान के निशिन शहर के मेयर ने सिल्वर मेडल दिया और पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के CEO ने उन्हें मैस्कॉट दिया. वहीं श्रीलंका ओलंपिक समिति के वाइस-प्रेसिडेंट ने श्रीलंका टीम को ब्रॉन्ज मेडल दिया.

ये रहा मैच का हाल

मैच के हाल की बात करें तो टीम इंडिया ने फाइनल मैच में पाकिस्तान को 19 रनों से हरा दिया. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अभिषेक और तिलक वर्मा की फिफ्टी की बदौलत 6 विकेट पर 211 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था. रनों का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने हसन नवाज के 96 रनों की बदौलत 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 192 रन ही बना सकी और मैच को भारत ने बड़ी आसानी से जीत लिया.

इसके साथ भारत ने लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया. इस मेडल के साथ भारत के कुल मेडल की संख्या 81 हो गई है और वह मेडल टैली में 5वें स्थान पर हैं. इससे पहले साल 2023 में टीम ने गोल्ड जीता था.

श्रीलंका और बांग्लादेश वाले मैच का हाल

उधर श्रीलंका और बांग्लादेश वाले मैच की बात करें तो श्रीलंका ने ब्रॉन्ज मेडल मैच में बांग्लादेश को 63 रनों से हरा दिया. श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 165/9 का स्कोर खड़ा किया. लेकिन बांग्लादेश लक्ष्य का पीछा करते समय लड़खड़ा गया और पूरी टीम 17.3 ओवर में 102 रन पर ऑलआउट हो गई.

यह भी पढ़ें: Asian Games 2026: पाकिस्तान के लिए फिर ‘काल’ बने तिलक वर्मा, बल्ले से बरपाया कहर, जड़ी तूफानी फिफ्टी

ज़रूर पढ़ें