अब कब मैदान पर एक्शन में नजर आएंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? नोट कर लीजिए तारीख

4 November NZ ODI Return: भारत को अगली वनडे सीरीज न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलनी हैं, जिसका आगाज 4 नवंबर से होगा. रोहित शर्मा और विराट कोहली इसी दिन भारतीय जर्सी में एक्शन में नजर आएंगे.
Rohit Sharma-Virat Kohli

रोहित शर्मा और विराट कोहली

4 November NZ ODI Return: शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार प्रदर्शन कर तीन मैचों की वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली है. पहले और दूसरे वनडे मैच में भारत ने कैरेबियन टीम को 8-8 विकेट से हराया. जबकि तीसरे और आखिरी मैच में भारत को 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. इस सीरीज में भारतीय दिग्गज रोहित शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन कर फैंस को काफी एंटरटेन किया.

रोहित और विराट अब सिर्फ वनडे क्रिकेट में सक्रिय हैं. ऐसे में फैंस दोनों को मैदान पर देखने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहते.ऐसे में आइए जानते हैं रोहित शर्मा और विराट कोहली अब कब अगली बार भारतीय जर्सी में अपना जलवा बिखेरते नजर आएंगे…

कब मैदान पर एक्शन में नजर आएंगे रोहित-विराट

दरअसल टीम इंडिया को अब अगली वनडे सीरीज न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलनी हैं, जिसके लिए भारतीय टीम न्यूजीलैंड दौरे पर जाएगी. इस दौरे पर दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी, जिसका आगाज 4 नवंबर से होगा. रोहित शर्मा और विराट कोहली इसी दिन भारतीय जर्सी में एक्शन में नजर आएंगे. रोहित ने न्यूजीलैंड में पिछली वनडे सीरीज जनवरी 2019 में खेली थी. जहां वह पांच मैचों की सीरीज में 11, 87, 62, 7 और 2 के स्कोर ही बना पाए थे. वहीं, विराट की बात करें तो उन्होंने कीवी टीम के खिलाफ उनके ही घर पर आखिरी वनडे सीरीज फरवरी 2020 में खेली थी. तब वह 51,15 और 9 रन स्कोर कर पाए थे.

यह भी पढ़ें: क्या सुनील गावस्कर की ये ख्वाहिश पूरी कर पाएंगे रोहित शर्मा? संन्यास से पहले दिया बड़ा टारगेट

कब और कहां खेले जाएंगे वनडे सीरीज के सभी मैच

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 4 नवंबर को ऑकलैंड के मैदान पर खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच दूसरा वनडे 7 नवंबर को वेलिंग्टन के मैदान पर खेला जाएगा. सीरीज का तीसरा मुकाबला 10 नवंबर को हैमिल्टन में आयोजित होगा. वहीं सीरीज का चौथा और पांचवां मुकाबला माउंट माउंगानुई के मैदान पर खेला जाएगा. चौथा वनडे 13 और पांचवां और आखिरी मैच 15 नवंबर को खेला जाएगा.

वेस्टइंडीज के खिलाफ कैसा रहा रोहित-विराट का प्रदर्शन

हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गाई तीन मैचों की वनडे सीरीज में विराट कोहली ने तीन मैचों में 168 रन बनाए. पहले वनडे में कोहली ने 139 रनों की नाबाद पारी खेली थी. दूसरे मैच में वह 29 रन बनाकर आउट हो गए. वहीं तीसरे मैच में वह अपना खाता भी नहीं खोल सके. रोहित शर्मा की बात करें तो तीन मैचों की इस वनडे सीरीज में उन्होंने 225 रन बटोरे. पहले मैच में उन्होंने 32, दूसरे में 101 और तीसरे मैच में 92 रनों की शानदार पारी खेली.

ज़रूर पढ़ें