UP में BJP ने राज्यसभा के 8 प्रत्याशियों का किया ऐलान, हरदीप पुरी को नहीं मिला मौका
भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा उम्मीदवार
Rajya Sabha Elections: भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए अपने प्रत्याशी के नामों का ऐलान कर दिया है. सबसे खास बात यह है कि हरदीप पुरी को इस बार बीजेपी ने टिकट नहीं दिया है. धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल, गोपीकृष्ण पांडेय, प्रियंका सिंह रावत, राम प्रताप सिंह चौहान, श्रतु गंगवार को पार्टी ने मौका दिया है.
भारतीय जनता पार्टी ने 8 उम्मीदवारों में से 2 महिलाओं को भी मौका दिया है. इनमें बाराबंकी की पूर्व सांसद प्रियंका सिंह रावत और बरेली की श्रुति गंगवार का नाम शामिल है. भारतीय जनता पार्टी ने अपनी इस लिस्ट में सभी वर्गों का का खास ध्यान रखा है. लिस्ट में 3 ओबीसी, दो एससी, 3 सामान्य वर्ग के लोगों को मौका दिया है.
BJP issues a list of 8 candidates from Uttar Pradesh for the biennial elections to Rajya Sabha. https://t.co/k6dfExHwvY
— ANI (@ANI) October 5, 2026
चुनाव को ध्यान में रखकर तैयार हुई लिस्ट?
उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने इस सूची में ओबीसी वर्ग का खास ख्याल रखा है. 2027 से पहले उत्तर प्रदेश में सामाजिक समीकरण राजनीतिक दलों की रणनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं. जिसका खास ध्यान इस लिस्ट में रखा गया है. राज्यसभा सीट के चुनाव को लेकर बीजेपी ने उत्तर प्रदेश के साथ-साथ अन्य राज्यों में भी अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है.
नए चेहरों को मिला है मौका
बीजेपी ने दो ब्राह्मण चेहरों को भी मौका दिया है. एक बात और खास है कि इस बार पार्टी ने सामाजिक और क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व के साथ संगठन में सक्रिय नेताओं को भी जगह मिली है. इस बार बीजेपी ने राज्यसभा चुनाव के लिए सभी नए चेहरों को मौका दिया है. पुराने चेहरों को इस बार उम्मीदवार नहीं बनाया गया है. कुल मिलाकर यह भी कहा जा सकता है कि पार्टी ने चुनाव को देखते हुए नए चेहरों को मौका देने का फैसला किया है.
ये भी पढ़ें:CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर अड़ी कांग्रेस! खड़गे बोले- SIR और EVM भी मंजूर नहीं